कानपुर में सिलेंडर चौराहे का बदला नाम, पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर मेयर ने दी सहमति; 15 दिन का धरना सफल

Kanpur Cylinder Chauraha Renamed: चौराहे पर 10 फीट ऊंचे प्रतीकात्मक सिलेंडर के साथ ही कुछ संगठनों ने पृथ्वीराज चौहान की फोटो लगाकर चौराहे का नाम बदलने की मांग पहले से ही कर रखी थी।
Kanpur Cylinder Chauraha Renamed
सिलेंडर चौराहा का बदला नाम (सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • चौराहे पर लगे 10 फीट ऊंचे प्रतीकात्मक सिलेंडर को बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया था

  • इसी चौराहे पर कुछ संगठनों ने पृथ्वीराज चौहान की तस्वीर लगाकर नाम बदलने की उठाई थी मांग

  • चौराहे पर लेग सिलेंडर तोड़े जाने पर पृथ्वीराज चौहान की तस्वीर भी हटी

Kanpur Chauraha Name Change: कानपुर के कल्याणपुर में सिलेंडर चौराहा को अब पृथ्वीराज चौहान स्मारक के नाम से जाना जाएगा। महापौर ने चौराहे का नाम बदलने पर सहमति दी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रतीक के रूप में 10 फीट ऊंचा सिलेंडर को बुलडोजर चला कर तोड़ दिया गया था। इसके बाद से ही क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था।

इस चौराहे पर सिलेंडर के साथ कुछ संगठनों ने इस चौराहे का नाम पूर्व से ही पृथ्वीराज चौहान के नाम पर रखने की मांग करते हुए यहां उनकी तस्वीर लगा रखी थी। सिलेंडर टूटा तो पृथ्वीराज चौहान की तस्वीर भी हटा दी गई जिसका विरोध अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना ने शुरू कर दिया था। हालांकि प्रदर्शन के 15 दिन बाद महापौर ने इस चौराहे का नाम बदलने पर सहमति दी है।

15 दिन तक चला आंदोलन

कानपुर में 13 नवंबर को केशव पुरम में चौराहे पर लगे सिलेंडर को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया था। इस चौराहे पर 10 फीट ऊंचे प्रतीकात्मक सिलेंडर के साथ ही कुछ संगठनों ने पृथ्वीराज चौहान की फोटो लगाकर चौराहे का नाम बदलने की मांग पहले से ही कर रखी थी। चौराहा टूटा तो पृथ्वीराज चौहान की तस्वीर भी मौके से हट गई।

इसके बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना ने चौराहे पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था और चौराहे का नाम पृथ्वीराज चौहान के नाम पर रखने की मांग कर दी थी। चौराहे पर धरना प्रदर्शन के 15वें दिन महापौर ने इस चौराहे का नाम बदलने पर सहमति जाता दी है।

Kanpur Cylinder Chauraha Renamed
कानपुर में सिलेंडर चौराहे पर चला बुलडोजर, महापुरुषों के पोस्टर भी हटे; सपा ने पूछा- आदेश किसका था?

प्रदर्शनकारियों ने दिया था अल्टीमेटम

महापौर प्रमिला पांडे ने नगर आयुक्त के साथ बैठक कर इस चौराहे का नाम बदलने पर सहमति जाता दी और इसका औपचारिक संदेश नगर निगम के एक्स हैंडल से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। हालांकि नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में अभी औपचारिक स्वीकृति मिलना शेष रह गया है। आंदोलन और प्रदर्शन कर रहे सौरभ ठाकुर ने गुरुवार को 48 घंटे का अल्टीमेटम शासन को दे दिया था।

उन्होंने कहा था यदि 48 घंटे में चौराहे का नाम पृथ्वीराज चौहान के नाम पर नहीं रखा जाता है तो वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।

आखिर किसने तोड़ा था चौराहा?

कानपुर के केशव पुरम में स्थित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना चौराहा सिलेंडर चौराहे के नाम से जाना जाता था। इस पर बुलडोजर चलाकर उसको तोड़ दिया गया था। सबसे पहले समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह युद्ध ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सौरभ ठाकुर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप कर मांग रखी थी कि आखिर चौराहे को किसके आदेश पर तोड़ा गया।

इसके बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना इस चौराहे का नाम बदलने के लिए आंदोलन शुरू कर दिया था। हालांकि चौराहे का नाम तो बदल गया और महापौर ने इस पर सहमति भी जाता दी लेकिन सवाल फिर भी वही है कि आखिर सिलेंडर चौराहे पर बुलडोजर चलाया किसने?

सक्षम अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह

आज तक किसी भी विभाग और अधिकारी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना चौराहे पर खुलेआम बुलडोजर चला दिया जाता है और अगर कोई अधिकारी इसकी जिम्मेदारी भी नहीं लेता तो क्या जिले के सक्षम अधिकारियों को बुलडोजर चलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए और कार्रवाई न करना अपने आप में जिले के सक्षम अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।

Kanpur Cylinder Chauraha Renamed
किसके आदेश पर टूटा सिलेंडर चौराहा? बुलडोजर एक्शन पर कानपुर में बवाल, कई संगठन कार्रवाई पर अड़े