Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भतीजे के प्यार में पड़ी बेरहम चाची, पति को दी दर्दनाक मौत..,लेकिन पीछे छूटे इस सबूत ने पहुंचाया हवालात

महिला ने भतीजे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। उसके बाद महिला ने घड़ियाली आंसू बहाने शुरू कर दिए और ड्रामा करके दो निर्दोष लोगों को फंसाकर जेल भिजवा दिया। हालांकि जब पुलिस ने जांच की तो उसका पूरा राज खुल गया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: May 20, 2025 | 12:06 PM

मृतक धर्मेंद्र और पत्नी रीना (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कानपुर: इस समय कई अनोखी प्रेम कहानियां सुर्खियां बटोर रही हैं। कहीं सास अपने दामाद के प्यार में पड़कर भाग रही है तो कहीं दादी अपने ही पोते के प्यार में पड़ रही है। ऐसे कई मामले हैं जहां प्यार इस कदर परवान चढ़ रहा है कि लोग इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला कानपुर से आया है, जहां एक चाची को अपने ही भतीजे से प्यार हो गया और उसने अपने पति को रास्ते से हटा दिया।

महिला ने भतीजे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। उसके बाद महिला ने घड़ियाली आंसू बहाने शुरू कर दिए और ड्रामा करके दो निर्दोष लोगों को फंसाकर जेल भिजवा दिया। हालांकि जब पुलिस ने जांच की तो उसका पूरा राज खुल गया।

क्या है धर्मेंद्र की मर्डर मिस्ट्री?

मामला कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणखेड़ा गांव निवासी ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र पासी की हत्या का है। धर्मेंद्र की 11 मई को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद धीरेंद्र की पत्नी रीना ने रो-रोकर खूब हंगामा किया और पड़ोंस में रहने वाले कुछ लोगों पर आरोप लगाया।

रीना ने आरोप लगाया था कि कीर्ति यादव ने अपने बेटों रवि और राजू के साथ मिलकर उसके पति की हत्या की है। रीना ने आरोप लगाया था कि उसके पति का कीर्ति यादव से विवाद था, जिसके चलते उनमें मारपीट भी हुई थी। मामले की शिकायत करने पर पुलिस ने उसके पति को थाने बुलाकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया।

पड़ोसियों को भिजवा दिया जेल

तभी से कीर्ति यादव नाराज था और उसने अपने बेटे और दोस्त के साथ मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। रीना और उसके परिजनों ने खूब हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर रिपोर्ट लिखकर कीर्ति यादव और उसके बेटे रवि को हत्या के मामले में जेल भेज दिया।

कैसे हुआ राज का पर्दाफाश

हालांकि पुलिस को मामला पेचीदा लगा, जिसके बाद उन्होंने जांच जारी रखी। पुलिस ने फोरेंसिक जांच भी कराई। जांच रिपोर्ट में घर के अंदर से खून के धब्बे मिले। फिर शक होने पर पुलिस ने धर्मेंद्र की पत्नी रीना के मोबाइल की जांच कराई, जिसमें पुलिस को उसके पति के भतीजे सत्यम के साथ रोजाना 60 से 100 कॉल की डिटेल मिली।

पुलिस की गिरफ्त में रीना और सत्यम (सोर्स-सोशल मीडिया)

इसके बाद पुलिस का शक दोनों के संबंधों पर गया। दोनों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो पता चला कि महिला के उसके भतीजे के साथ प्रेम संबंध थे। महिला के पति को उनके अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था।

धर्मेंद्र कैमरे लगवा रहा था, इसलिए…

पुलिस जांच में पता चला कि धर्मेंद्र घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी कर रहा था, जिसके लिए उसने पैसे भी इकट्ठा कर लिए थे। इसकी भनक लगने पर रीना ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

उसने सबसे पहले धर्मेंद्र के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। इसके बाद गर्मी होने की बात कहकर घर के पीछे खुले में चारपाई डाल दी और वहीं बैठकर उससे बातें करने लगी। जब धर्मेंद्र गहरी नींद में सो गया तो उसने अपने प्रेमी भतीजे को घर बुलाया और दोनों ने उसके सिर पर बार-बार वार कर उसकी हत्या कर दी। जब रीना और सत्यम इस वारदात को अंजाम दे रहे थे, तो महिला ने चालाकी से अपनी सास और बेटे ओनल को कमरे के अंदर कूलर में सुला दिया।

पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया खूंखार बदमाश, दर्ज थे हत्या-लूट और डकैती जैसे 48 मामले, रखा था एक लाख का इनाम

धर्मेंद्र की हत्या के बाद घर में खून फैल गया था। दोनों ने मिलकर घर की सफाई की। उसने बाथरूम में नहाया और फिर सतीश अपने घर चला गया। रीना ने अपने पति कीर्ति यादव से विवाद का फायदा उठाकर उस पर हत्या का आरोप लगाकर उसे फंसाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस जांच में उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने रीना और सतीश दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Kanpur murder wife nephew relationship husband killed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 12:06 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Kanpur
  • Murder
  • UP Police News
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार: गोपालगंज में बेखौफ शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया हमला, होमगार्ड जवान की मौत

2

‘पूजा पाल उस PDA की पीड़ित महिला है जिसने…’, सपा MLA को पूजा ने दिया करारा जवाब, अब होगी असली जंग!

3

बवाना का साथ छोड़ा..तो लॉरेंस बिश्नोई भी नहीं बचा सका, जेल के अंदर फंदे से झूलता मिला गैंगस्टर सलमान

4

चेहल्लुम के जुलूस में सांड ने बरपाया कहर, जान बचाकर भागे लोग…दर्जनों घायल-Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.