Pahalgam Attack: दो महीने पहले सिर पर सजा था सेहरा, अब कफन में लिपटा आएगा शव, हनीमून पर गया था कपल…
कानपुर का एक शादीशुदा कपल हनीमून पर पहलगाम गया हुआ था, जहां आतंकी हमले में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से शादी वाले घर में अब मातम का माहौल है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
कानपुर के शुभम की पहलगाम हमले में मौत
लखनऊ: पहलगाम हमले में सिर्फ 28 लोगों की मौत नहीं हुई है बल्कि कई परिवारों की खुशियां भी छिन गई हैं। कई बसे बसाए परिवार बर्बाद हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से एक नए नवेले शादीशुदा कपल की जिंदगी भी पहलगाम हमले की भेंट चढ़ गई है। शादीशुदा जोड़ पहलगाम में हनीमून मनाने के लिए गया था, लेकिन आतंकी हमले में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल है।
कानपुर से एक कपल शादी के दो महीने बाद हनीमून मनाने के लिए पहलगाम गया था। यहां कश्मीर की हसीन वादियों में अपनी शादीशुदा जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए वह छुट्टियां मनाने गए थे, लेकिन वे आतंकी हमले के शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि हनीमून कपल से नाम पूछा गया और उसके बाद सीधे सीने में ही गोलियां उतार दीं।
दो महीने पहले निकली थी बारात, अब निकलेगी अर्थी
कानपुर निवासी शुभम की शादी ऐशान्या से दो महीने पहले ही हुई थी। धूमधाम से घर से बारात निकली थी और शादी के बाद भी कई दिनों तक घर में उत्सव का माहौल था। घर में खुशियां ही खुशियां थीं लेकिन पहलगाम की आतंकी घटना ने इसे मातम में बदल दिया। दरअसल शादीशुदा जोड़ा हनीमून के लिए कश्मीर गया हुआ था। पहलगाम में कपल उसी रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहा था जहां आतंकियों ने गोलियां बरसाईं।
सम्बंधित ख़बरें
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Meerut Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
हिन्दू हो या मुसलमान पूछा, फिर चला दी गोली
शुभम के भाई ने बताया कि उसकी भाभी ने ही फोन कर बताया कि पहलगाम में आतंकी हमला हो गया है। शुभम को गोली मार दी है। वह भी घायल है। बताया कि उनसे हिन्दू हो या मुसलमान पूछा गया और फिर जवाब सुनते ही गोलियों से भून दिया गया। आतंकियों ने पल भर में उनकी जिंगगी उजाड़ दी। ये बताते हुए शुभम का भाई फफक कर रो पड़ा।
जिस बेटे का सेहरा सजाया अब उसी को देनी होगी आग
शुभम के पिता हमले में बेटे की मौत की खबर सुनकर सदमे में हैं। वे यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि जिस बेटे का दो महीने पहले सेहरा सजाया था। उसे शेरवानी और सजे धजे दूल्हे के रूप में देखा था अब उसी की चिता को आग देनी पड़ेगी। ये सोच-सोच कर वह बार-बार बेसुध हो जाते हैं। बेटे के नंबर पर बार-बार कॉल लगाते हैं कि शायद वह फोन उठाकर हेलो बोल देगा।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शादी का एलबम चेहरे पर हंसी नहीं, आंखों में आंसू लाएगा
भाई ने बताया कि शुभम की शादी का एलबम भी हाल ही में तैयार होकर आया था। उसे देखकर हमलोग शादी की बातें कर खूब हंसी ठिठोली करते थे लेकिन अब वही एलबम आंखों में आंसू ला देता है।
