पाकिस्तान के समर्थन में सिर्फ किया एक पोस्ट और… यूपी से आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान बहजोई थाना क्षेत्र में मोहम्मद रियाज (25) द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में किया गया एक पोस्ट नजर आया तथा आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में पाकिस्तानी झांडा भी दिखाया था।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
(कॉन्सेप्ट फोटो)
संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के समर्थन में कथित तौर पर कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने 9 मई दिन शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने यह जानकारी दी है कि संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान बहजोई थाना क्षेत्र में मोहम्मद रियाज (25) द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में किया गया एक पोस्ट नजर आया तथा आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक्चर के रूप में पाकिस्तानी झंडा भी दिखाया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रियाज ने उक्त पोस्ट में चाहे कुछ भी हो जाए, हमें पाकिस्तान का समर्थन करना है लिखा था। एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाली कार्रवाई) के तहत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि विधिक प्रक्रिया पूरी कर मामले में अग्रिम कार्यवाही की गयी है।
सम्बंधित ख़बरें
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
अगर राजनीति में नहीं तो… कहां होते सिंधिया, नवभारत कॉन्क्लेव में खुद बताया, इस शख्स ने किया प्रभावित
पाकिस्तान ने एक्स अकाउंट हैक होने का बनाया बहाना
दुनिया भर में हो रही बदनामी को देखते हुए पाकिस्तान ने दावा किया कि 9 मई दिन शुक्रवार को उसका एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया था। पाकिस्तानी आर्थिक सलाहकार मंत्रालय ने रॉयटर्स समाचार एजेंसी को बताया कि उसने कोई ट्वीट नहीं किया है। इसके एकाउंट को हैक करके फर्जी पोस्ट शेयर की गयी है। अब वह इस एक्स अकाउंट को निष्क्रिय करने के लिए काम कर रहा है।
आपको बता दें कि कुछ घंटे पहले पाकिस्तान सरकार के आर्थिक सलाहकार की तरफ से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया था, जिसमें पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और विश्व बैंक से लोन की मांग कर रहा था। लेकिन पाकिस्तान ने अब इसका खंडन किया है।
भारत-PAK तनाव के बीच CCPA का बड़ा एक्शन, वॉकी-टॉकी की अनधिकृत ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से अधिक ऋण का अनुरोध करने वाला पोस्ट फर्जी था। पाकिस्तान ने दावा किया कि 9 मई को उसका एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया था। अब उस एक्स अकाउंट को निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही है।
