- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Janata Chaupal Will Be Established In The Villages Of Up And The Problems Of The Villagers Will Be Solve
यूपी के गांवों में लगेगी ‘जनता चौपाल’, सुलझेंगी ग्रामीणों की समस्याएं
- Written By: प्रभाकर दुबे

प्रतिकात्मक फोटो
-राजेश मिश्र
लखनऊ: थाना दिवस और तहसील दिवस (Tehsil Day) की तर्ज पर अब गांव वालों की समस्याओं को सुलझाने के लिए उत्तर प्रदेश में जनता चौपाल (Janata Chaupal) लगायी जाएगी। योगी सरकार (Yogi Govt.) की पहल पर प्रदेश के सभी जिलों में ग्राम सभाओं में जनता चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के मुताबिक, हर शनिवार को सभी जिलों की कम से कम तीन ग्राम सभाओं में जनता चौपाल लगायी जाएगी। इन चौपालों में जिलों में विकास कार्यों से संबंधित विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। जनता चौपालों में गांवों में पहले से चल रहे या हो चुके विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा और उनके संबंध में स्थानीय लोगों की राय जानी जाएगी।
किसी एक ग्राम सभा में होने वाले चौपाल में आस पड़ोस के गावों के लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। जनता चौपालों में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करेंगे और साथ ही विकास के कामों को लेकर उनके सुझाव भी जानेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
वीडियोग्राफी भी करायी जाएगी
प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी कर कहा है कि ग्राम सभाओं में होने वाली जनता चौपालों की वीडियोग्राफी भी करायी जाए और उसे उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाए। जनता चौपालों के जरिए गांवों की व्यवहारिक कठिनाइयों को समझा जाएगा और उनका निराकरण भी किया जाएगा। इन चौपालों में राजस्व विभाग, ग्राम विकास, कृषि उत्पादन और मंडी परिषद, खाद्य एवं रसद, जल निगम, ग्रामीण अभियंत्रण, सिंचाई, बिजली व खंड विकास के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इलाके के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
कई सालों से हो रहा थाना दिवस और तहसील दिवस का आयोजन
गौरतलब है कि प्रदेश में बीते कई सालों से साप्ताहिक थाना दिवस और तहसील दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इन अवसरों पर कानून व्यवस्था से लेकर विभिन्न समस्याओं की मौके पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान किया जाता है। अब इस प्रक्रिया को ग्राम सभाओं के स्तर पर ले जाने के लिए इस तरह की जनता चौपालों के आयोजन का फैसला किया गया है। उत्तर प्रदेश में ग्रामीणों के विभिन्न सरकारी दस्तावेज बिना किसी दिक्कत के उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने ग्राम सचिवालयों की स्थापना का काम शुरु किया है। ग्राम सभा स्तर पर बनने वाले इन सचिवालयों में खसरा, खतौनी, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के लेकर कई तरह के दस्तावेज ग्रामीणों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ग्राम सचिवालयों को संचालित करने के लिए ग्राम सभाओं तक ब्रांड बैंड की पहुंच भी उपलब्ध करायी जा रही है और सोलर से इनका संचालन कराने की व्यवस्था की जा रही है।
Janata chaupal will be established in the villages of up and the problems of the villagers will be solve
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










