युवक के खाते में अरबों रुपये क्रेडिट, एक रात में अंबानी से भी अमीर हुआ शख्स
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवक के खाते में अरबों रुपये क्रेडिट हो गए। रातोंरात शख्स अंबानी से अमीर बन गया। मामले में अब इनकम टैक्स की एंट्री हो गई है। साथ ही खाते को फ्रीज कर दिया गया है।
- Written By: Saurabh Pal
नोएडाः नोएडा के रहने वाले 20 साल के एक लड़के के अकाउंट में इतना पैसा आ गया है कि किसी से गिना भी नहीं जा रहा है। यह अकाउंट उसकी मां का था जिनका दो महीने पहले निधन हो गया। अचानक इस अकाउंट में इतना पैसा आ गया कि बैंक को इनकम टैक्स वालों को जानकारी देनी पड़ी। बताया जा रहा है दीपक नाम के युवक के खाते में अरबों रुपये क्रिडिट हो गए। मामले में अब इनकम टैक्स जांच कर रही है और खाते को फ्रीज कर दिया गया है। हालांकि दीपक को जब अरबों रुपये क्रेडिट होने का मैसेज मिला तो वह चौक गया। उसने अपने दोस्त को भी दिखाया।