-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Industrial Park Will Be Built On The Land Of Closed Spinning Mill In Mau Thousands Of People Will Get Employment
मऊ में बंद पड़ी कताई मिल की जमीन पर बनेगा औद्योगिक पार्क, मिलेगा हजारों लोगों को रोजगार
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (Minister A.K. Sharma) ने मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों में औद्योगिक पार्क (Industrial Park ) बनाए जाने के प्रस्ताव पर प्रेसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के लिए मूलभूत आवश्यकता भूमि उपलब्धता है। प्रदेश के उद्यमियों द्वारा औद्योगिक पार्क, क्लस्टर विकसित किए जाने की निरन्तर मांग की जा रही है, जिसके प्रति प्रदेश सरकार गम्भीरता से कार्य कर रही है।
ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसी कताई मिलें और टेक्सटाइल मिले हैं, जो बन्द पड़ी हैं। इन मिलों की निष्प्रयोज्य पड़ी भूमि पर उद्योग स्थापित होने से इसका सदुपयोग हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी मिलों की जनपद बाराबंकी में 69.86 एकड़, रायबरेली में 58.66 एकड़ और मऊनाथ भंजन ( Mau) में 84.27 एकड़ जमीन निष्प्रयोज्य पड़ी थी और इन तीन कताई मिलों के ऊपर लगभग 351.63 करोड़ रुपए की देनदारियां भी थी, जिसमें से 329.49 करोड़ रुपए शासकीय देनदारी थी।
सम्बंधित ख़बरें
मऊ में बेटी की शादी से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों और पालतू कुत्ते की दर्दनाक मौत
काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, घंटों ‘संदिग्ध वस्तु’ तलाशती रही पुलिस, यात्री परेशान
ट्रेलर से टकराई इनोवा, कविकुलगुरु कालिदास विश्वविद्यालय के कुलपति और पत्नी की दर्दनाक हादसे में मौत
खत्म हो जाएगा अंसारी परिवार का सियासी वजूद! योगी के चक्रव्यूह से निकल पाना नामुमकिन, अब्बास के बाद उमर की राह भी मुश्किल
मंत्रिपरिषद ने दी मंजूरी
जनपद रायबरेली और मऊनाथ भंजन (मऊ) स्थित कताई मिलों की भूमि पर एमएसएमई औद्योगिक पार्क का विकास सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा यूपीएसआईसी के माध्यम से कराया जाएगा। जनपद बाराबंकी में स्थित कताई मिल की भूमि का उपयोग औद्योगिक विकास विभाग द्वारा यूपीसीडा के माध्यम से आईटी एवं आईटीईएस पार्क विकसित करने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मऊ में बंद पड़ी कताई मिल की जमीन पर औद्योगिक पार्क बनने से मऊ की खुशहाली एवं समृद्धि में चार चांद लगेंगे और वहां के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मऊ क्षेत्र के विकास के लिए मऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मैंने स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उद्योग लगाने का निवेदन किया था। आज मंत्रिपरिषद द्वारा इसके लिए मंजूरी दे दी गयी, इसके लिए मैं मऊ क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूं।
Industrial park will be built on the land of closed spinning mill in mau thousands of people will get employment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














