-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Industrial Development Will Be Faster In Gorakhpur Industrial Corridor Is Taking Shape Near Gorakhpur Link Expressway
गोरखपुर में और तेज होगी औद्योगिक विकास की रफ्तार, आकार ले रही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के समीप इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
- Written By: प्रभाकर दुबे

गोरखपुर: गोरखपुर (Gorakhpur) आने वाले समय में इंडस्ट्रियल हब (Industrial Hub) बनने के रूप में प्रतिष्ठित होने की दिशा में बढ़ चला है। योगी सरकार (Yogi Government) की मंशा के अनुरूप गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की कार्ययोजना और उसके मुताबिक जारी गतिविधियां इसकी तस्दीक करती हैं। गीडा के वर्तमान औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से बिछ रहे उद्योगों के संजाल ले साथ ही औद्योगिक विकास की गतिविधियों बढ़ाने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे (Gorakhpur Link Expressway) के समीप इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप भी आकार लेने लगी है।
इनमें सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप का। गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल बताते हैं कि इस टाउनशिप को धुरियापार क्षेत्र के 18 ग्रामों में अधिसूचित 8385 एकड़ भूमि के दायरे में बसाया जाएगा। इसके लिए मेसर्स आरईपीएल द्वारा तैयार किया जा रहा मास्टर प्लान अंतिम चरण में है। फाइनल मास्टर प्लान के पूर्व प्री ड्राफ्ट का प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री योगी के समक्ष हो चुका है। फाइनल मास्टर प्लान में कुल क्षेत्रफल में 37.07 प्रतिशत क्षेत्र औद्योगिक, 20.05 प्रतिशत आवासीय, 13.39 प्रतिशत पीएसपी, 5.81 प्रतिशत व्यावसायिक, 14.50 प्रतिशत हरित-खुला क्षेत्र तथा 93.18 प्रतिशत सड़क और अन्य सुविधाओं के लिए प्रस्तावित किया जा रहा है। इस ड्राफ्ट को संबंधित विभागों के पास भेजकर सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे और सुझावों को समाहित कर मास्टर प्लान को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
राम राम जपना, चढ़ाया दान अपना… यूपी में समाजवादी पार्टी के पोस्टर से बौखलाई BJP! पुलिस ने हटाए पोस्टर
CMIA की केंद्र से मांग: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना में शामिल हों संभाजीनगर और ऑरिक, बताया पुरा प्लान
इश्क ने बनाया चोर: प्रेमिकाओं को महंगे मोबाइल दिलाने के लिए वैगनआर से चोरी; गोरखपुर में दो युवक गिरफ्तार
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
गोरखपुर दक्षिणांचल के लिए गेम चेंजर साबित होगी
धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिनों समीक्षा बैठक में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए थे। मूर्त रूप में आने के बाद यह इंडस्ट्रियल टाउनशिप धुरियापार समेत समूचे गोरखपुर दक्षिणांचल के लिए गेम चेंजर साबित होगी। धुरियापार की पहचान अति पिछड़े क्षेत्र के रूप में रही, लेकिन आने वाले दिनों में इसकी ख्याति गोरखपुर के नए औद्योगिक क्षेत्र के गेटवे के रूप में होगी। बीते पांच सालों में देश-दुनिया के कई निवेशकों का रुझान गोरखपुर की तरफ देखते हुए योगी सरकार धुरियापार क्षेत्र को ग्रेटर गीडा बनाने की तैयारी कर रही है। औद्योगिक विकास के साथ ही यहां रोजगार की बहार भी बहेगी।
पेप्सिको भी लगा रहा प्लांट
उधर, गीडा के वर्तमान औद्योगिक क्षेत्र और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के समीप बड़े निवेश धरातल पर उतरने लगे हैं। निवेशकों के उत्साह को सरकार की उद्योग मित्रवत नीतियों और गीडा प्रशासन की तत्परता का पूरा साथ मिल रहा है। गीडा औद्योगिक सेक्टर 27 में विश्व प्रसिद्ध पेय पदार्थ की कम्पनी पेप्सिको का बॉटलिंग प्लांट लगाने के लिए पेप्सिको की फ्रेंचाइजी मेसर्स वरुण बेवरेजेस को 43.81 एकड़ भूमि आवंटन की प्रक्रिया को एक सप्ताह से भी कम समय में पूरा कर दिया गया। गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का कहना है कि एक सप्ताह में कम्पनी को भौतिक कब्जा भी प्रदान कर दिया जाएगा। पेप्सिको के इस बॉटलिंग प्लांट पर 1071 करोड़ रुपए का निवेश होगा और इससे करीब 1,509 लोगों को रोजगार मिलेगा।
प्लास्टिक पार्क की स्थापना होने जा रही
औद्योगिक गतिविधियों को पंख लगाने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के समीप औद्योगिक गलियारे के ग्राम भगवानपुर में 88 एकड़ क्षेत्रफल में 70 करोड़ रुपए की लागत से प्लास्टिक पार्क की स्थापना होने जा रही है। प्लास्टिक पार्क की स्थापना के लिए भारत सरकार के पेट्रो एवं रसायन मंत्रालय से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। गीडा की तरफ से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और अगले तीन माह में यहां भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
रेडीमेड गारमेंट की 80 यूनिट लग सकेंगी
गीडा के सेक्टर 13 में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में शामिल रेडीमेड गारमेंट के उद्यमियों के लिए 2.68 एकड़ भूमि पर 33.92 करोड़ रुपए की लागत से फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के निर्माण को भी केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इस फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में रेडीमेड गारमेंट की 80 यूनिट लग सकेंगी और 40 मार्केटिंग आउटलेट भी बन सकेंगे। गीडा में ही रेडीमेड गारमेंट पार्क की भी स्थापना की जा रही है। रेडीमेड गारमेंट पार्क में अब तक 40 उद्यमियों को जमीन भी आवंटित कर दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि गीडा के स्थापना दिवस 30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फ्लैटेड फैक्ट्री और रेडीमेड गारमेंट पार्क का शिलान्यास करेंगे।
Industrial development will be faster in gorakhpur industrial corridor is taking shape near gorakhpur link expressway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा; विश्वास सारंग ने दिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के कड़े निर्देश
Jul 23, 2026 | 07:37 PMसिविल कोर्ट से सड़क तक गूंजा विरोध, NEET मुद्दे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Jul 23, 2026 | 07:33 PMIron Rich Foods: शरीर में आयरन की कमी दूर करता है ये सुपरफूड्स, डाइट में आज ही करें शामिल
Jul 23, 2026 | 07:30 PMभीड़ घटेगी, सुरक्षा बढ़ेगी; मुंबई लोकल को मिलेगा कवच 5.0, दो मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
Jul 23, 2026 | 07:25 PMबांग्लादेश में सियासी तूफान…राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के इस्तीफे की अटकलें तेज, मुसीबत में फंसी शेख हसीना!
Jul 23, 2026 | 07:22 PMIND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
Jul 23, 2026 | 07:22 PMवाराणसी में कांग्रेस नेता अनुराधा यादव पहले नजरबंद; फिर हिरासत में, विरोध में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
Jul 23, 2026 | 07:21 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














