स्कूल में बुर्का पहनकर डांस करते विद्यार्थी। सोर्स-सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

यूपी में छात्रों ने बुर्का पहनकर अश्लील गाने पर किया डांस... मुस्लिम समुदाय भड़का, Viral Video पर मचा बवाल

Gonda School Viral Video : यूपी के गोंडा अंतर्गत मनकापुर पुलिस स्टेशन में गुरु चरण श्रीवास्तव एआर इंटर कॉलेज के 3 वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो में छात्र बुर्का पहनकर डांस करते दिख रहे हैं।

रंजन कुमार

UP News : उत्तर प्रदेश के गोंडा में मनकापुर स्थित गुरु चरण श्रीवास्तव एआर इंटर कॉलेज में 26 जनवरी का उत्सव उस समय विवादों में घिर गया, जब स्कूल के कुछ छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इन वीडियो में 6 से अधिक लड़के बुर्का पहनकर फिल्मी और अश्लील गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। जो मंच बच्चों को देश के गौरवशाली इतिहास और भविष्य के प्रति जागरूक करने के लिए होना चाहिए था, वहां इस तरह के प्रदर्शन ने कई समुदायों की भावनाओं को गहरी चोट पहुंचाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तीन अलग-अलग वीडियो इस घटना की गवाही दे रहे हैं। इसमें छात्र बुर्का पहनकर तेरी अंखियों का ये काजल जैसे गानों पर डांस कर रहे हैं। यहां छात्रों को बॉलीवुड के अलग-अलग गानों और भूतों वाले दृश्यों के साथ एक अजीबोगरीब प्रस्तुति देते देखा जा सकता है। जैसे ही ये वीडियो सार्वजनिक हुए मुस्लिम समुदाय और अन्य जागरूक नागरिकों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। इसे एक विशेष वेशभूषा का मजाक उड़ाने और धार्मिक प्रतीकों के अपमान के रूप में देखा जा रहा है।

माफीनामा बनाम लापरवाही

हंगामा बढ़ने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल राजू श्रीवास्तव ने मनकापुर थाने में लिखित माफीनामा सौंपा है। उन्होंने इसे बच्चों की एक नादान प्रस्तुति करार देते हुए कहा कि स्कूल परिवार का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हालांकि, सवाल यह उठता है कि जब रिहर्सल हो रही थी, तब क्या शिक्षकों और प्रबंधन ने यह नहीं देखा कि मंच पर क्या पेश किया जा रहा है?

प्रशासन की सख्ती

जिला स्कूल इंस्पेक्टर डॉ. रामचंद्र ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने साफ किया है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में इस तरह की अमर्यादित गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जा सकती। स्कूल के मैनेजर और प्रिंसिपल से जवाब तलब किया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर