Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डबल इंजन की सरकार में 15 करोड़ लाभार्थियों को दोगुने राशन का तोहफा, योगी सरकार ने राशन वितरण अभियान को बढ़ाने का किया था ऐलान

  • Written By: दिपक.पांडे
Updated On: Nov 25, 2021 | 05:12 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : प्रदेश के 15 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holders) को सरकार (Government) मुफ्त राशन (Free Ration) की डबल डोज देने जा रही है। यूपी के लोगों को राशन दुकानों से दोगुना मुफ्त राशन मिलेगा। योगी सरकार (Yogi Government) के बाद केंद्र सरकार ने भी पीएमजीकेएवाई (PMGKAY) के तहत मुफ्त राशन वितरण अभियान (Free Ration Distribution Campaign) को मार्च तक बढ़ा दिया है। 

केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब यूपी के पात्र कार्ड धारकों को हर महीने 10 किलो राशन मुफ्त मिलेगा। केंद्र ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है। राशन कार्ड धारकों को महीने में दो बार गेहूं और चावल मुफ्त मिलेगा । दाल, खाद्य तेल और नमक भी मुफ्त दिया जाएगा। कोविड काल से चल रहे मुफ्त राशन वितरण के जरिये सरकार आर्थिक रूप से कमजोर गरीबों, मजदूरों को बड़ा सहारा देने की योजना पर काम कर रही है।

महामारी के दौर में शुरू हुई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नवंबर में खत्म हो रही थी इसको देखते हुए सीएम योगी ने 3 नवंबर को अयोध्या में राज्‍य सरकार की ओर से होली तक मुफ्त राशन वितरण की घोषणा की थी। अंत्योदय राशन कार्डधारकों और पात्र परिवारों को दिसंबर से दोगुना राशन वितरण किया जाएगा। अंत्योदय अन्न योजना के तहत लगभग 1,30,07,969 इकाइयां और पात्र घरेलू कार्डधारकों की 13,41,77,983 इकाइयां प्रदेश में हैं ।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में गैस माफियाओं की शामत! योगी सरकार की 12,000 जगहों पर छापेमारी, 25 एजेंसियों पर गिरी गाज

राहुल गांधी की ‘ब्रिटिश नागरिकता’ पर लखनऊ हाईकोर्ट में महा-सुनवाई आज, गृह मंत्रालय की फाइल खोलेगी सियासी राज?

रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO

अब ‘ताजा अंडा’ कहकर आपको नहीं ठग पाएंगे दुकानदार, यूपी सरकार ने बदला 1 अप्रैल से नियम

केन्‍द्र और राज्‍य सरकार की ओर से कोरोना काल के दौरान शुरू हुए राशन वितरण में अप्रैल 2020 से अक्‍टूबर 2021 तक कुल 122 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्‍न वितरित कर रिकार्ड कायम किया गया था। इसमें राज्‍य सरकार की ओर से अप्रैल 2020 से अगस्‍त 2021 तक 2339556.740 मीट्रिक टन अनाज वितरित किया गया जबकि पीएमजीकेएवाई के तहत अप्रैल 2020 से अक्‍टूबर 2021 तक 9853889.085 मीट्रिक टन राशन बांटा गया था। प्रदेश सरकार कोरोना काल में गरीब और बेसहारा लोगों का बड़ा संबल बनी है। प्रदेश सरकार ने 80 हजार कोटेदारों के माध्‍यम से राशन वितरण अभियान को हर गरीब और बेसहारा लोगों तक पहुंचाने का काम किया है।

In the government of double engine the gift of double ration to 15 crore beneficiaries yogi government had announced to increase the ration distribution campaign

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 25, 2021 | 05:12 PM

Topics:  

  • Lucknow
  • Yogi Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.