Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘उस मुस्लिम ने मेरी जांघ पर हाथ रखा’, अपने दावे से फिर सुर्खियों में HDFC बैंक वाली आस्‍था सिंह; देखें वीडियो

HDFC Bank Employee Astha Singh: आस्था सिंह कहा कि ये वही लोग हैं जो अपनी बहू और बेटियों को बुर्का पहनाकर रखते हैं ताकि उनकी शक्‍ल भी कोई ना देखे। दूसरे घर की इज्‍जत के साथ ये लोग खिलवाड़ करते हैं।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 03, 2026 | 09:42 PM

आस्था सिंह, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

HDFC Bank Employee Astha Singh: उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में रहने वालीं आस्‍था सिंह तो आपकी याद होंगी। एचडीएफसी बैंक में काम करने वालीं आस्‍था सिंह कुछ महीने पहले अपने सहकर्मी और उसके पति से झगड़ा करती नजर आई थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। इस बार उन्‍होंने एक और वीडियो बनाकर मुस्लिम समाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आस्‍था सिंह ने वीडियो कहा है कि ‘मैंने उसको धक्‍का मारा। उसको थप्‍पड़ मारा। उसके हाथ पर मुक्‍का मारा मैंने। जिस जगह पर मैं थी वह पूरा मुस्लिम इलाका है। मैं ज्‍यादा कुछ वहां पर बोल भी नहीं पाई। जितना मैं कर सकती थी, उतना मैंने किया। वो अपनी गलती मानने के बजाय बोलता है कि तुमको बैठने की तमीज नहीं है।

‘अभी भी समय है, जाग जाओ’

आस्था सिंह ने आगे कहा कि ये वही लोग हैं जो अपनी बहू और बेटियों को बुर्का पहनाकर रखते हैं ताकि उनकी शक्‍ल भी कोई ना देखे। दूसरे घर की इज्‍जत के साथ ये लोग खिलवाड़ करते हैं। ये सेक्‍युलर का तमाचा है हमारे मुंह पर जो हम भाई-भाई कहते फिरते हैं। अभी भी समय है। जाग जाओ और अपनी पहचान बनाओ।

सम्बंधित ख़बरें

आज़मगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार, चार लोगों की मौके पर ही मौत, एक घायल

कोटा, इलाहाबाद, दिल्ली… NEET पेपर लीक पर BJP के खिलाफ मोर्ची खोलेंगे राहुल गांधी; करेंगे देशव्यापी आंदोलन

Jaspal Rana Funeral: मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन होंगे शूटर जसपाल राणा, CM योगी भी होंगे शामिल

उनको पूरा हक है… TMC नेता कल्याण बनर्जी के तीखे वार पर अभिषेक का पलटवार, बोले- वो मुझे बचपन से जानते हैं

कानपुर पुलिस ने लिया संज्ञान

जैसे ही आस्‍था सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, पुलिस ने भी सतर्कता दिखाई है। X पर कानपुर पुलिस कमिश्‍नरेट की तरफ से आस्‍था सिंह को संबोधित करते हुए लिखा गया है- कृपया पूर्ण विवरण्‍ सहित थाना स्‍थानीय पर शिकायत दर्ज कराए। नियमानुसार आवश्‍यक कार्यवाही की जाएगी और उक्‍त घटना से संबधित थाना का नाम अवगत कराने का कष्‍ट करें।

यह भी पढ़ें: अब और नहीं बर्दाश्त…आगरा में शराब ठेके पर टूटा महिलाओं का गुस्सा, बीच सड़क फूंक डालीं पेटियां!

पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं आस्था सिंह

गौरतलब है कि इस साल 6 जनवरी को एचडीएफसी बैंक की पूर्व महिला कर्मचारी अपना कार्यभार मुक्‍त करने का पत्र लेने आई थीं। काफी देर इंतजार के बाद उनके पति बैंक पहुंचे। इसको लेकर आस्‍था सिंह का दंपती से झगड़ा हो गया। बाद में आस्‍था सिंह ने स्‍पष्‍टीकरण देते हुए बताया कि उस महिला कर्मचारी के पति ने उनकी डेस्‍क पर आकर उनकी जाति पूछी और उनसे अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करते हुए परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके जवाब में आस्‍था सिंह ने गुस्‍से में कहा था कि वह ठाकुर हैं। इसको लेकर बहुत बवाल हुआ था।

Hdfc bank employee astha singh accused a muslim man for molestation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 09:42 PM

Topics:  

  • Kanpur
  • Latest News
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.