Hathras: मुकदमा वापस नहीं लेने पर युवक से हैवानियत; सड़क पर घसीटकर मुंह पर किया पेशाब, दो आरोपी गिरफ्तार

Hathras Crime News: हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में मुकदमा वापस लेने के दबाव के बीच युवक से बेरहमी से मारपीट और सड़क पर घसीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Hathras Youth  Assault Beaten and Dragged on Road, Two Accused Arrested After Video Goes Viral
मारपीट करते आरोपी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Youth Assaulted In Hathras: सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर बाजार में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ दबंगों ने एक युवक को घेरकर लोहे की रॉड और सरियों से बेरहमी से पीटा।

दबंग युवकों ने पीड़ित को पीटने के साथ-साथ युवक के गले में फंदा डालकर उसे बीच सड़क घसीटा और अधमरी हालत में उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हुआ हमला

पीड़ित की पहचान नगला भानचंद निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह वाजिदपुर बाजार गया था। इसी दौरान 4-5 लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट के बाद युवक को सड़क पर घसीटा गया।

Hathras Youth  Assault Beaten and Dragged on Road, Two Accused Arrested After Video Goes Viral
आगरा में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप; तेज धमाके से उड़ गए मकान की दीवारें और दरवाजे, बाल-बाल बचा परिवार

गंभीर रूप से घायल शिव कुमार को सिकंदराराऊ सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मुकदमा वापस लेने का बनाया गया दबाव

पीड़ित के पिता का आरोप है कि आरोपियों से उनका पुराना विवाद चल रहा है और धारा 308 का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपियों द्वारा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। इनकार करने पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com