हाथरस में H1N1 वायरस की दस्तक; 50 वर्षीय मरीज में संक्रमण की पुष्टि, अलीगढ़ में चल रहा इलाज

Hathras H1N1 Virus: सिकंदराराऊ क्षेत्र में 50 वर्षीय व्यक्ति में H1N1 वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज का अलीगढ़ के JNMC में इलाज चल रहा है और स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों की जांच शुरू कर दी है।
H1N1 Virus Case Confirmed in Hathras, Health Department on Alert
हाथरस(सोर्स- सांकेतिक फोटो)
Published on
Updated on

H1N1 Infection In Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में H1N1 वायरस संक्रमण का एक मामला सामने आया है। सिकंदराराऊ क्षेत्र के सराय उमदा निवासी 50 वर्षीय यामीन में H1N1 वायरस की पुष्टि हुई है। फिलहाल उनका उपचार अलीगढ़ के JNMC में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार यामीन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 23 अगस्त को हाथरस के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया, जहां JNMC में जांच के बाद H1N1 वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

हाथरस स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

मरीज में वायरस की पुष्टि होने के बाद हाथरस स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल मेडिकल टीम को सिकंदराराऊ के सराय उमदा गांव भेजा। टीम ने संक्रमित मरीज के परिजनों और संपर्क में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजनों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही किसी भी व्यक्ति में H1N1 से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी है।

H1N1 Virus Case Confirmed in Hathras, Health Department on Alert
ताजमहल के पास अटल उद्यान की बदहाली; सेल्फी प्वाइंट के पास खुले में पड़ा कबाड़, महीनों से शौचालय पर लटका ताला

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से एहतियात बरतने के लिए की अपील

वहीं, हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने लोगों को स्वच्छता का ध्यान रखने और लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी।

H1N1 वायरस की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में अलग से आइसोलेशन वार्ड भी तैयार कराया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर संदिग्ध या संक्रमित मरीजों को अलग रखकर उपचार और निगरानी की जा सके।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीज के संपर्क में आए लोगों की निगरानी और क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com