'देख सपाई, बिटिया घबराई'... गरजे सीएम योगी, चौरीचौरा में बोले- सपा का मतलब बदमाशों को बुलाना

Yogi Adityanath Chauri Chaura: सीएम योगी ने माता तरकुलहा देवी के विकास और मंदिर के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि चौरीचौरा और तरकुलहा देवी की चर्चा बाबू बंधु सिंह के बिना अधूरी है।
Chauri Chaura CM Yogi
सीएम योगी का गोरखपुर दौरा(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • चौरीचौरा को सीएम योगी ने दिया 287 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

  • बोले- क्रांतिकारियों की धरती को विकास से जोड़ रही सरकार

  • भोपा बाजार रेल ओवरब्रिज जनता को समर्पित

Chauri Chaura Development Projects: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर दौरे के दौरान चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने चौरीचौरा-भोपा बाजार-मुंडेरा बाजार-सोनबरसा मार्ग पर समपार संख्या 147-बी पर नवनिर्मित रेल उपरिगामी सेतु (फ्लाईओवर) सहित 287 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। लंबे समय से प्रतीक्षित भोपा बाजार फ्लाईओवर को जनता को समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के ये कार्य चौरीचौरा की ऐतिहासिक धरती को नई पहचान देंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा।

'172 किसानों को फांसी की सजा हुई, तब पैरवी के लिए नहीं आए नेहरू'

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में चौरीचौरा के ऐतिहासिक आंदोलन और क्रांतिकारियों के बलिदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़े-बड़े दावे करती थी कि जवाहरलाल नेहरू सबसे बड़े वकील हैं, लेकिन जब चौरीचौरा में 172 किसानों को फांसी की सजा सुनाई गई, तब उनकी पैरवी के लिए नेहरू नहीं आए। पंडित मदन मोहन मालवीय ने किसानों का पक्ष रखा और अपनी कुशल पैरवी से 151 किसानों को फांसी से बचाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय जी को भारत रत्न देकर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने भोपा बाजार फ्लाईओवर को चौरीचौरा के क्रांतिकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

Chauri Chaura CM Yogi
सीएम योगी का गोरखपुर दौरा(सोर्स: सोशल मीडिया)
Chauri Chaura CM Yogi
दीपावली से पहले गोरखपुर को 1663 करोड़ की सौगात देंगे योगी आदित्यनाथ, विकास के साथ संगठन की मजबूती पर भी नजर

सपा के शासनकाल पर सीएम योगी ने साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा का संस्कार ऐसा था कि बेटियां परेशान होती थीं और व्यापारियों की सुरक्षा पर संकट रहता था। उन्होंने कहा कि सपा का मतलब 'देख सपाई, बिटिया घबराई' बन गया था। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि सपा का मतलब बदमाशों को बुलाना और भाजपा का मतलब बदलाव का सारथी है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि बेटियों से छेड़छाड़ और व्यापारियों की सुरक्षा में बाधा डालने वालों के लिए जेल या जहन्नुम ही जगह होगी।

व्यापारियों के मुआवजे और गरीब कल्याण योजनाओं का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौरीचौरा में विकास कार्यों के निर्माण से अधिक धनराशि मुआवजे पर खर्च की गई, ताकि बाजार और व्यापारियों के कारोबार पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े। व्यापारी केवल व्यवसाय नहीं करता, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन, शौचालय, जनधन खाते और आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। आयुष्मान योजना के तहत 55 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक के वार्षिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Chauri Chaura CM Yogi
सीएम योगी का गोरखपुर दौरा(सोर्स: सोशल मीडिया)
Chauri Chaura CM Yogi
लगातार चौथी जीत के बाद सीएम योगी से मिले ध्रुव कुमार त्रिपाठी, गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पहुंच लिया आशीर्वाद

माता तरकुलहा देवी और बाबू बंधु सिंह को किया याद

मुख्यमंत्री ने माता तरकुलहा देवी के विकास और मंदिर के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चौरीचौरा और तरकुलहा देवी की चर्चा बाबू बंधु सिंह के बिना अधूरी है। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर इस क्षेत्र को ऐतिहासिक पहचान दिलाई। आज वही धरती विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश जब आजादी के शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ रहा है, तब समाज को अराजकता, भ्रष्टाचार और विभाजनकारी प्रवृत्तियों के खिलाफ एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

रिपोर्ट:- अनुराग मिश्रा

Chauri Chaura CM Yogi
सीएम योगी का गोरखपुर दौरा(सोर्स: सोशल मीडिया)