Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ghaziabad News : किन्नरों की कमाई देख कटवा लिया खुद का प्राइवेट पार्ट, ऐसे हुआ साजिश का पर्दाफाश

Ghaziabad News: गाजियाबाद में डेयरी संचालक संजय यादव ने किन्नर गुरु बनने के लिए अपना प्राइवेट पार्ट कटवाया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 07, 2025 | 01:05 PM

Ghaziabad News : किन्नरों की कमाई देख कटवा लिया खुद का प्राइवेट पार्ट, ऐसे हुआ साजिश का पर्दाफाश

Follow Us
Close
Follow Us:

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वेब सिटी थाना क्षेत्र में 28 फरवरी की रात डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काटने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो किन्नरों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक डेयरी संचालक ने आरोपियों को किन्नर गुरु बनने और अपना प्राइवेट पार्ट काटने के लिए पैसे दिए थे।

मामले का खुलासा करते हुए एसीपी वेब सिटी उपासना पांडे ने बताया कि किन्नरों से होने वाली कमाई को देखकर डेयरी संचालक संजय यादव ने किन्नर गुरु बनने की योजना बनाई। जिसके बाद उसने पैसे देकर अपना प्राइवेट पार्ट कटवा लिया और इसके लिए ट्रांसजेंडर गुरु पारो को जिम्मेदार ठहराया।

तीन लोग गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने तानिया खान उर्फ ​​बंगालन, जोगेंद्र उर्फ ​​मोहिनी और ब्रह्म सिंह उर्फ ​​अजय को गिरफ्तार किया है। किन्नर पारो को फंसाने की थी योजना। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि किन्नर पारो के पास काफी पैसा था। उस इलाके को लेकर उनकी पारो किन्नर से रंजिश थी। जिसके तहत डेयरी संचालक को किन्नर गुरु बनाने की योजना बनाई गई।

सम्बंधित ख़बरें

‘संगीत सोम को जल्द ही जहन्नुम पहुंचा देंगे’, शाहरुख को गद्दार कहने वाले BJP नेता को मिली धमकी

नोटिस मिलते ही पति संग थाने पहुंची नेहा सिंह राठौर, पुलिस ने सूर्यास्त का हवाला देकर लौटाया

‘जाट हूं, खड़े-खड़े 50 थार खरीद दूंगी’ 2 वर्दीधारियों संग सड़क पर महिला की दबंगई का VIDEO वायरल

नेहा सिंह राठौर पुलिस हिरासत में: हजरतगंज थाने में हुई पूछताछ, आतंकी हमले पर ‘विवादित’ पोस्ट का आरोप

इसके लिए प्राइवेट पार्ट को काटना जरूरी था। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को तानिया ने संजय यादव का प्राइवेट पार्ट रेजर ब्लेड से काट दिया और अपने साथ ले गई। जिसके बाद उसे हरनंदी में फेंक दिया। इस काम के लिए संजय यादव ने 10 हजार रुपये भी दिया था।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस प्राइवेट पार्ट और वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार को बरामद करने में जुटी है। आपको बता दें कि घटना के बाद संजय के बेटे प्रिंस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में पारो किन्नर पर अपने पिता का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा हुआ उससे पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Ghaziabad dairy owner cuts private part to become transgender guru police makes shocking revelation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2025 | 01:05 PM

Topics:  

  • Ghaziabad News
  • Uttar Pradesh Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.