कटी जीभ दिखाता हुआ पति (सोर्स- सोशल मीडिया)
Wife cuts husband tongue: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रात के खाने में अंडा करी को लेकर हुआ विवाद खूनी हिंसा में बदल गया। यहां महिला को घरेलू झगड़े के दौरान दांतों से अपने पति की जीभ काट दी। जिसके आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया है। वहीं यह हैरतअंगेज घटना चर्चा का विषय बन गई है।
यह घटना बेगमाबाद इलाके की संजयपुरी कॉलोनी में हुई। जिससे 32 साल का शख्स बेजुबान हो गया। पुलिस ने आरोपी महिला ईशा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके पति विपिन का मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने परिवार को बताया है कि सर्जरी के बाद भी उसकी जीभ के कटे हुए हिस्से को दोबारा नहीं जोड़ा जा सकता।
पुलिस और परिवार के मुताबिक, विपिन और ईशा की शादी जून 2025 में हुई थी। विपिन मोदीनगर की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है और अपने माता-पिता, राम अवतार और गीता के साथ एक छोटे से घर में रहता था। जगह की कमी के कारण, परिवार ने ऊपरी मंजिल पर एक कमरा बनवाया था, जहां शादी के बाद यह जोड़ा रहता था। ईशा मेरठ के मालियाना इलाके की रहने वाली है।
विपिन की मां गीता ने आरोप लगाया कि शादी के एक महीने के अंदर ही तनाव शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि शादी के बाद उसने साफ कह दिया था कि वह अपनी शर्तों पर जिएगी और उसके खिलाफ बोली गई एक भी बात बर्दाश्त नहीं करेगी। बाद में परिवार को पता चला कि ईशा छिपकर शराब और सिगरेट पीती है और घंटों इंस्टाग्राम रील्स बनाने में बिताती है।
सोमवार रात को यह झगड़ा तब बढ़ गया जब ईशा ने कथित तौर पर रात के खाने में अंडे की करी बनाई। विपिन रात करीब 8 बजे घर लौटा और उसने उससे कहा कि वह रोज अंडे नहीं खा सकता। जिसके बाद ईशा ने चिकन ऑर्डर करने का सुझाव दिया और कथित तौर पर बिस्तर के नीचे छिपी शराब की बोतल निकाल ली, जिस पर विपिन ने आपत्ति जताई।
पुलिस के मुताबिक विपिन के विरोध के बाद विवाद बढ़ गया और रात करीब 11 बजे के आस-पास यह बहस मारपीट में बदल गई जो लगभग दो घंटे तक चली। हाथापाई के दौरान महिला ने पीड़ित को कई बार थप्पड़ मारे। जब विपिन ने उसे रोकने और स्थिति को शांत करने की कोशिश की तो ईशा ने अचानक उसकी जीभ को अपने दांतों के बीच दबाकर जोर से काट लिया।
विपिन को बहुत ज़्यादा खून बहने लगा और वह दर्द से चिल्लाया। अपनी जीभ का कटा हुआ टुकड़ा पकड़े हुए वह किसी तरह नीचे अपने माता-पिता के पास पहुंचा। गीता ने याद करते हुए बताया कि वह खून से लथपथ नीचे आया। वह बिल्कुल बोल नहीं पा रहा था और बस हाथ में अपनी जीभ दिखा रहा था।
यह भी पढ़ें: बृज भूषण शरण सिंह और प्रवीण सिंह के समर्थक भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट, सामने आया मारपीट का VIDEO
विपिन को तुरंत मेरठ के एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि विपिन की जीभ का लगभग 2.5 सेंटीमीटर हिस्सा पूरी तरह से कट गया है। डॉक्टरों ने बताया कि जीभ को दोबारा जोड़ा नहीं जा सकता।
घटना के बाद गीता ने अपनी बहू के खिलाफ घरेलू हिंसा और गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई। शिकायत में कहा कि उसने पिछले छह महीनों में मेरे बेटे को कई बार पीटा। उस रात उसने सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने बताया कि ईशा ने थाने में भी आक्रामक व्यवहार किया। बाद में उसने कबूल किया कि उसने विपिन की जीभ अपने दांतों से काट ली थी।
ईशा ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका पति अक्सर बंद दरवाजों के पीछे उसे डांटता था और उसे शराब पीने और इंस्टाग्राम रील्स बनाने से रोकता था। फिलहाल इस मामले में गाजियाबाद पुलिस भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पीड़ित परिवार पड़ोसियों और डॉक्टरों के बयान दर्ज कर रही है।