योगी के यूपी में बेखौफ बदमाश, थाने के बाहर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो
गाजियाबाद के मुरादानगर क्षेत्र में बदमाशों ने पिंटु नामक एक युवक पर पुलिस स्टेशन के सामने ही गोली मार दी। जिसके बाद उस युवक को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
उत्तर प्रदेश जिसके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदमाशों को और गुंडों को मिट्टी में मिलाने की बात कहते हैं, उन्हीं के प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से राज्य में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है, ये पता चल रहा है। दरअसल यूपी के गाजियाबाद से एक ऐसी घटना के बारे में पता चल रहा है, जिससे कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में हैं। गाजियाबाद के मुरादानगर क्षेत्र थाने के सामने ही बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी, जिससे यूपी पुलिस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हैरानी की बात तो ये हैं कि पुलिसवालों के द्वारा बचाव करने की जगह अपराधियों की वीडियो बनायी जा रही थी।