महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अमरजीत मिश्रा का सपा से सवाल, आखिर बाबा के बुलडोजर से इतना डरते क्यों हैं अखिलेश ?
- Written By: दिपक.पांडे
प्रयागराज : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मंत्री अमरजीत मिश्र (Amarjit Mishra) आज प्रयागराज (Prayagraj) में सपा मुखिया (SP Chief) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर बरसे और सवाल किया कि योगी बाबा (Yogi Baba) के बुलडोजर (Bulldozer) से अखिलेश इतना क्यों डरें हैं ? उन्होंने कहा कि गरीब जनता की जमीन पर कब्जा कर बनी आलीशान अट्टालिकाओं, कुख्यात माफिया के अवैध बंगलों और भ्रष्ट अधिकारियों की काली कमाई से बने प्रतिष्ठानों पर जब सरकार का बुलडोजर चल रहा है तब किसी को क्या आपत्ति हो सकती है ? अच्छे और सच्चे लोगों के घर पर बुलडोजर नहीं चलता।
बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी को बुलडोजर बाबा कहकर मजाक उड़ाया था। उन्होंने जनता से निवेदन किया कि आतंक और आतंकवादियों और भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के खात्में के लिए कमल का बटन दबाना जरुरी है। पार्षद रतनकुमार दीक्षित और कटरा के पार्षद आनंद अग्रवाल की उपस्थिति में हुए एक समारोह में बोलते हुए मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने कहा कि अखिलेश के सिर पर लगी लाल टोपी के नीचेवाली सफेद जालीदार टोपी की जानकारी अब सबको हो गई है। अब जनता जनार्दन बहुत समझदार है। मुंबई फ़िल्मसिटी के पूर्व उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने फिल्मी अंदाज में कहा कि ये पब्लिक है सब जानती है, अंदर क्या है, बाहर क्या है ये सबको पहचानती है।
उन्होंने कहा कि सपा, कोंग्रेस और बसपा ने उत्तर प्रदेश को प्रश्न प्रदेश बना दिया था। योगी – मोदी ने उत्तरप्रदेश को अब उत्तम प्रदेश और उद्यम प्रदेश बना दिया है। भाजपा विकास की पैरोकार है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की मूल धारणा ही भाजपा के विस्तार का आधार है।
सम्बंधित ख़बरें
‘कानून नहीं, प्रशासनिक लापरवाही से अटके मामले’; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार
पंचायत चुनाव और प्रशासक नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, सुनवाई छह सप्ताह के लिए स्थगित; लंबित मामले का दिया हवाला
बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी की 30 हजार सरप्लस शिक्षकों की सूची, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
UP Board 2027 Exam: यूपी बोर्ड ने बढ़ाई इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की सीमा, नई व्यवस्था लागू
मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष विनायक कामत ने स्थानीय उम्मीदवार हर्षवर्धन बाजपेयी की विजय के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। बैठक में पार्षद रतनकुमार दीक्षित और कटरा के पार्षद आनंद अग्रवाल के अलावा संतोष दीक्षित, राकेश सिंह, सनद ओझा आदि उपस्थित थे।
