- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Fire Broke Out In Prayagraj Tent House At Kumbh Area
Prayagraj News: प्रयागराज के बड़े टेंट हाउस में लगी भीषण आग, महाकुंभ में बसाई थी तंबुओं की नगरी
प्रयागराज के कुंभ मेला क्षेत्र स्थित लल्लू जी टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। लल्लू जी टेंट हाउस को कुंभ मेले मेें तंबुओं की नगरी बसाने का ठेका मिला था।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

प्रयागराज के टेंट हाउस में आग
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शनिवार सुबह शास्त्री ब्रिज के पास लल्लू टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। टेंट हाउस में बांस-बल्ली और अन्य सामान होने के चलते लपटें तेज होती गईं जिससे कुछ ही देर में आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रयागराज में लल्लू टेंट हाउस में शनिवार को अचानक आग लग गई। गोदाम में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील वस्तुएं भी थीं जिस कारण आग भभकती गई और हालात बेकाबू हो गए। कुंभ मेला क्षेत्र स्थित परेड ग्राउंड में टेंट हाउस था जिससे सुबह करीब 7 बजे तेज लपटें उठने लगीं। जानकारी पर तीन से चार दमकल वाहन मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश में लगे हैं।
कुंभ मेले में तंबुओं की नगरी बसाने का है काम
लल्लू जी टेंट हाउस को हर साल प्रयागराज के कुंभ क्षेत्र में तंबुओं की नगरी बसाने का ठेका मिलता है। हर साल बड़े पैमाने पर इसी टेंट हाउस को करोड़ों का टेंडर दिया जाता है। वर्षों से लल्लू जी टेंट हाउस हर साल माघ मेला और कुंभ के आयोजन पर संतों और कल्पवासियों और सभी प्रशासनिक और अन्य संगठनों के पंडाल लगाने का ठेका मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
कमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
हिंदू छात्रा को मुस्लिम सहेलियों ने फंसाकर अपने भाई से करवाया रेप, योगी की पुलिस ने क्या किया?
योगी के साथी करते थे मुखबिरी… आजादी से पहले कब वंदे मातरम गाया था, अखिलेश यादव ने और क्या कहा?
कानपुर में रिटायर फौजी ने की पत्नी और बेटे की हत्या, खुद को भी दी दर्दनाक मौत
तीन किलोमीटर तक फैला धुआं
प्रयागराज के कुंभ क्षेत्र में लल्लू जी टेंट हाउस के गोदाम में भयंकर आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि तीन किलोमीटर तक आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद से क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई है। हालांकि पुलिस और दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। गोदाम में बांस-बल्ली के साथ पर्दे और कनात आदि सामान रखे थे।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कई जगह है कंपनी के गोदाम
लल्लू जी एंड संस कंपनी का ठेका काफी बड़े पैमाने पर होता है। इनके गोदाम भी कई जगहों पर बने हुए हैं। परेड ग्राउंड के अलावा नैनी, झूंसी और रामबाग में भी इनके काफी बड़े गोदाम हैं। यहां से पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में तंबू और कनात लगाने के लिए बांस-बल्ली और अन्य जरूरत के सामान कुंभ मेला क्षेत्र में पंडाल लगाने वालों को उपलब्ध कराए जाते हैं। कुंभ और माघ मेला क्षेत्र में लगने वाले लाउडस्पीकर, यहां तक कि बिजली के खंभे और घाटों पर चेंजिंग भी इसी टेंट हाउस के जरिए बनवाया जाता है।
Fire broke out in prayagraj tent house at kumbh area
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिमगोत्सव के लिए कोंकण जाने वालों को राहत, ठाणे से 75 अतिरिक्त एसटी बसें चलेंगी
Feb 17, 2026 | 10:20 AMकानून के किले में दहशत: नासिक रोड में छात्रा से छेड़छाड़, सुरक्षा पर सवाल; शहर में आक्रोश
Feb 17, 2026 | 10:19 AMGold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, हाई से ₹1.80 लाख सस्ता हुआ सिल्वर, गोल्ड भी फिसला
Feb 17, 2026 | 10:19 AMअमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में अब सड़क पर उतरने जा रही कांग्रेस, पंजाब में राहुल गांधी की रैली से होगा आगाज
Feb 17, 2026 | 10:16 AMठाणे में गर्मी से पहले 555 कुओं के पुनर्जीवन का अभियान, 1 करोड़ रुपये का प्रावधान
Feb 17, 2026 | 10:13 AMअबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ‘अवैध हिरासत’ याचिका पर सुनवाई से इनकार
Feb 17, 2026 | 10:06 AMजलगांव में मधुमक्खी पालन पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों की आय बढ़ाने का प्राकृतिक साधन
Feb 17, 2026 | 10:05 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














