एलन मस्क के पिता एरोन अयोध्या में करेंगे भगवान राम का दर्शन, कहा-पूरी दुनिया में शिव के फॉलोवर
फेमस अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के पिता एरोन मस्क आज आयोध्या आ रहे हैं। वह भगवान राम का दर्शन करेंगे। प्रेस से बात करते हुए मस्क ने भारतीय संस्कृति और भगवान शिव का बखान किया।
- Written By: Saurabh Pal
एरोन मस्क (फोटो-सोशल मीडिया)
अयोध्याः अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से ही दुनिया भर के श्रद्धालु राम लला का दर्शन करने भारत आ रहे हैं, अब इस कड़ी में अमेरिकी अरबपति और टेस्ला व सोशल मीडिया एक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क भी अयोध्या में भगवान राम के बाल रूप राम लला का दर्शन करने आ रहे हैं। एरोल इस समय भारत में ही हैं। वे दिल्ली से अयोध्या के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से राम मंदिर आएंगे।
रामलला के दर्शन करने की इच्छा उन्होंने खुद जताई है। एरोल मस्क ने अपने एक बयान में कहा है कि वह राम मंदिर आने के लिए बेहद उत्सुक हैं। बता दें कि इससे पहले एप्पल के सीईओ स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल भारत आई थीं। उन्होंने महाकुंभ में स्नान के बाद राम लला का दर्शन किया था।
भारतीय संस्कृति के मुरीद हैं मस्क
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
भारत पहुंचे मस्क ने भारतीय संस्कृति की तारीफ की है। उन्होंने खुद कहा कि राम मंदिर का दौरा करने के लिए वह बेहद उत्सुक हैं। वह भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अद्भुत मानते हैं। राम मंदिर जाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बेहद खास अनुभव होगा। मस्क का अयोध्या आगमन उनकी भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रति जुड़ाव को भी दर्शाता है। इतना ही नहीं अपने एक बयान में मस्क भगवान शिव की महिमा का भी बखान कर चुके हैं।
धन संपदा में बरकत के लिए बुधवार के दिन करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से भरा रहेगा भण्डार
भगवान शिव की महिमा एरोन मस्क ने किया बखान
भगवान शिव को लेकर मस्क ने कहा कि यदि पूरी दुनिया शिव को फॉलो करे तो हर समस्या का समाधान निकल सकता है। इसके अलावा उन्होंने सनातन धर्म की भी खूब तारीफ की है। दूसरी तरफ राम मंदिर ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने कहा कि यदि एलन मस्क के पिता अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राम मंदिर आते हैं, तो उन्हें रामलला का दर्शन पूजन कराया जाएगा। यहां उनको दर्शन कराने को लेकर पूरी तैयारी है।
