बर्जर पेंट्स के उद्घाटन के दौरान, मंत्री नंदी ने कहा- आज उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए मोस्ट फेवरेट डेस्टिनेशन बनकर उभरा

Nand Gopal Gupta Nandi
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आादित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने आज अपने सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर जनपद हरदोई के सण्डीला औद्योगिक क्षेत्र (Sandila Industrial Area) में 1000 करोड़ के निवेश से 37 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित बर्जर पेंट्स ग्रुप (Berger Paints Group) की सबसे बड़ी मल्टी प्रोडक्ट पेंट फैक्ट्री का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi) भी मौजूद रहे। जिन्होंने बर्जर पेंट्स इंडिया के अधिकारियों का स्वागत और अभिनंदन किया। वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्राप्त हो रहे रिकार्ड निवेश प्रस्तावों के लगातार जमीन पर उतरने को विपक्ष के सवालों का करारा जवाब बताया। 

मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश-दुनिया में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट और इन्वेस्टमेंट के हब के रूप में एक नई पहचान मिल रही है। एक के बाद एक लगाताार कई निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक मजबूती के साथ ही रोजगार के माध्यम बन रहे हैं। वहीं जिन्होंने कुछ नहीं किया, केवल वोट बैंक की राजनीति की, अपनी तिजोरी और झोली भरी वे आज प्रदेश में आ रहे भारी निवेश को देख कर न सिर्फ बौखला रहे हैं। बल्कि निवेश प्रस्तावों को हवा-हवा में बता रहे हैं। ऐसे लोग जनपद हरदोई के सण्डीला औद्योगिक क्षेत्र में मात्र ढाई वर्ष में तैयार 1000 करोड़ की धनराशि के बर्जर पेंट्स के मल्टी प्रोडक्ट फैक्ट्री के उद्घाटन को देख लें। क्योंकि बीजेपी केवल कहती नहीं है, बल्कि करके दिखाती है।

https://twitter.com/NandiGuptaBJP/status/1632308014144442368

बर्जर ग्रुप द्वारा स्थापित एशिया की पहली इकाई

मंत्री नन्दी ने कहा कि सण्डीला उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है, यहाँ 150 से अधिक औद्योगिक इकाईयाँ संचालित हैं। बर्जर पेंट्स द्वारा लगभग 37 एकड़ भूमि में इस नई इकाई की स्थापना की गई है। यह बर्जर ग्रुप द्वारा स्थापित एशिया की पहली इकाई है, जहाँ एक ही स्थान पर मल्टी प्रोडक्ट्स का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में कोविड काल के बेहद चुनौतीपूर्ण समय में प्रदेश सरकार द्वारा घोषित त्वरित निवेश नीति के अंतर्गत बर्जर पेंट्स द्वारा निवेश किया गया और रिकार्ड 30 महीने में इस इकाई का आज से शुरू हो हो गया है, जो औद्योगिक विकास के प्रति मुख्यमंत्री के कमिटमेंट का प्रमाण है।

नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है: मंत्री नन्दी

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक विकास और आर्थिक तरक्की के महामार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। चाक चौबंद कानून व्यवस्था, निवेशकों के हितों की सुरक्षा, इंडस्ट्री फ्रेंडली ईको सिस्टम और जवाबदेह कार्यप्रणाली के कारण बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हुआ है। मंत्री नन्दी ने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जहाँ केवल एमओयू साइन नहीं होते, केवल शिलान्यास नहीं होते बल्कि रिकॉर्ड समय में परियोजनाएँ धरातल पर दिखाई देती हैं।

बेस्ट इंडस्ट्रियल पॉलिसी ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई दी है

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए मोस्ट फेवरेट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ ही अलग-अलग सेक्टर की आवश्यकताओं और उनकी चुनौतियों को ध्यान में रख कर बनाई गई बेस्ट इंडस्ट्रियल पॉलिसी ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई दी है। निवेश मित्र और निवेश सारथी पोर्टल पर सिंगल विण्डो सिस्टम के माध्यम से सभी आवश्यक एनओसी समयबद्ध ऑनलाइन प्राप्त की जा रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com