-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Doctor Forgot Cotton Bundal In Woman Stomach After Sugery In Meerut Case Registered
मेरठ में डॉक्टर की लापरवाही, ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में भूले ये सामान
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से डॉक्टर की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां महिला के ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने उसके पेट में रुई छोड़ दी। महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में डॉक्टर ने महिला के पेट में रुई का बंडल छोड़ा
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मेरठ जिले में एक डॉक्टर ने महिला का पेट का ऑपरेशन किया। सर्जरी के बाद डॉक्टर ने महिला के पेट में रुई का बंडल छोड़ और स्टिचिंग कर दी। मामला खुलने के बाद पीड़िता ने लापरवाह डॉक्टर क खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक टीपी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। रजनी नाम की महिला ने डॉक्टर के खिलाफ ऑपरेशन के बाद पेट में रुई का बंडल छोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। खास बात ये है कि मामले का पता महिला को 6 साल के बाद चला।
2018 में डॉक्टर से कराई थी डिलीवरी
पीड़िता रजनी शर्मा ने बताया कि 6 साल पहले 30 जून 2018 को उसने सिरोही नर्सिंग होम में उसने डॉक्टर शिखा जैन के अंडर में डिलीवरी करवाई थी। उसने एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से उसके पेट में लगातार दर्द बना हुआ था। कई बार उसने डॉक्टर से पेट दर्द की शिकायत पर दवाइयां ली लेकिन कुछ राहत के बाद फिर से रह-रहकर दर्द उठता था।
सम्बंधित ख़बरें
‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
FAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार
‘अगर भगवान के दरबार में चोरी, तो फिर सुरक्षित क्या’, राम मंदिर चोरी मामले पर चंद्रशेखर आजाद का तंज
योगी का अफसरों को अल्टीमेटम: अवैध खनन पर दर्ज करें मुकदमे, मेट्रो और एयरपोर्ट अक्टूबर तक करें तैयार
डॉक्टर शिखा जैन ने बताया अल्सर
पीड़िता ने डॉक्टर शिखा को दर्द न ठीक होने की शिकायत की तो उसने पेट में अल्सर होने की बात कही और उसकी दवा शुरू कर दी। कई दिन दवा से भी राहत नहीं मिलने पर उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि खाने-पीने में भी तकलीफ होने लगी लेकिन राहत नहीं मिली।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दूसरे डॉक्टर को दिखाया तो खुला राज
पीड़िता ने बताया कि इलाज के बाद भी आराम नहीं मिलने पर महिला ने दूसरे डॉक्टर से संपर्क किया। इसपर उसने सोनोग्राफी और अन्य जांच की तो पेट में रुई का बंडल होने का खुलासा किया। इसपर पीड़िता और परिजन हैरान रह गए। इसके बाद महिला ने डॉ. शिखा जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो सहायक मुख्य मजिस्ट्रेट के आदेश पर मेरठ के टीपी नगर थाने में मामला दर्द किया गया।
Doctor forgot cotton bundal in woman stomach after sugery in meerut case registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
Jun 29, 2026 | 12:16 AMAaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार को कर्क सहित इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
Jun 29, 2026 | 12:15 AM‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
Jun 28, 2026 | 11:59 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
Jun 28, 2026 | 11:46 PMIND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM













