-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Development Work Being Done In Varanasi Should Be Completed By Campaigning On A War Footing Keshav Prasad Maurya
वाराणसी में कराए जा रहे विकास कार्य को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूर्ण कराया जाए: केशव प्रसाद मौर्य
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने अपने वाराणसी दौरे पर सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वाराणसी (Varanasi) प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, यहां पर जो भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उन्हें युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने 30 दिसंबर को वाराणसी जनपद के तीन विकास खंडों में आयोजित जन चौपाल (Jan Chaupal) में प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के प्रगति की जानकारी ली।
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि इसमें 687 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया जो आवास योजना, पेंशन योजना शौचालय आदि से सम्बंधित रहें। अराजीलाइन विकासखंड के जन चौपाल में शौचालय से संबंधित 46 प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण कर दिए जाने की जानकारी पर उप मुख्यमंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी से सवाल किया कि निस्तारण तो हो गया क्या धनराशि भी रिलीज कर दी गई, तो मुख्य विकास अधिकारी ने हां, में जवाब दिया, इस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
ग्राम चौपाल दो-तीन दिन पहले प्रचार-प्रसार जरुर करें
जन चौपाल के इतर ऐसे गांववासी जन चौपाल में नहीं आए, उनकी समस्याओं के निस्तारण के संबंध में सर्वे के बाबत जानकारी पर बताया गया कि सर्वे कराया जा रहा है 5 दिन में रिपोर्ट आ जाएगा, इस पर उन्होंने कहा कि इसमें तत्कालिक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। वृद्धावस्था पेंशन में प्रकरण लंबित होने पर समाज कल्याण अधिकारी को अभियान चलाकर पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। केवाईसी एवं वरासत की समस्या होने के कारण कई खातों में किसान सम्मान निधि का पैसा न भेजे जाने पर उन्होंने शीध्र औपचारिकता पूर्ण कर धनराशि भेजे जाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य में जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जिन ग्राम सभाओं में ग्राम चौपाल आयोजित किए जाएं, वहां पर दो-तीन दिन पूर्व डुग्गी बजवा कर प्रचार-प्रसार अवश्य कराया जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा 2026: काशी से रवाना हुआ पहला जत्था… श्रद्धालुओं के चेहरे पर दिखी अलग ही खुशी
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
एअर इंडिया का बड़ा कदम: वाराणसी से लॉन्च हुई ‘ईज़ी कनेक्ट’ सेवा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी और आसान
पहले DSP फिर दूल्हा बने तेज गेंदबाज आकाशदीप, 5 स्टार होटल में अक्षिता संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें
छुट्टा पशु सड़कों पर घूमने न पाएं
उन्होंने ग्राम सभाओं के गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर उस पर नेपियर घास लगवाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि छुट्टा पशु सड़कों पर घूमने न पाएं। इन्हें गौशालाओं मे संरक्षित किया जाए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इंश्योरेंस की ट्रेनिंग दिए जाने पर विशेष जोर दिया। जिससे उनके आय में बढ़ोतरी हो सके। अमृत सरोवरों की समीक्षा के दौरान उन्होंने समयबद्ध कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि सरोवर के आसपास की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाकर उन पर वृक्षारोपण कराया जाए। उन्होंने दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को मोटराइजड साइकिल अधिक से अधिक विकलांगों को वितरित किए जाने का निर्देश दिए। उन्होंने बुनकरों की समस्याओ के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया। जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत कार्यो को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराया जाएं। उन्होंने ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपालों से पूर्व वहां सफाई अभियान चलाने तथा जन चौपाल में आने वाली समस्याओं का तत्कालिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर राय सहित विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Development work being done in varanasi should be completed by campaigning on a war footing keshav prasad maurya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bihar Crime: शराब के लिए पत्नी से पैसे न मिले तो युवक ने खुद का गला रेता, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती
Jun 28, 2026 | 07:22 PMMMR को ‘मल्टी-इन्फ्रा’ बूस्ट! पालघर की पांच मेगा परियोजनाएं बदलेंगी कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था में होगा वृद्धि
Jun 28, 2026 | 07:13 PM‘श्रेयस अय्यर की बहन होने के अलावा आपकी पहचान क्या है’, फराह खान के सवाल पर श्रेष्ठा अय्यर ने दिया दमदार जवाब
Jun 28, 2026 | 07:04 PMकौन हैं प्रिंस और सूर्यांश? जिन्हें IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन का मिला इनाम, सीधे टीम में हुई एंट्री
Jun 28, 2026 | 07:02 PMतेलंगाना में उर्दू पढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस का आरोप- BJP नेताओं ने स्कूल में प्रिंसिपल से की मारपीट- VIDEO
Jun 28, 2026 | 06:59 PM‘अगर भगवान के दरबार में चोरी, तो फिर सुरक्षित क्या’, राम मंदिर चोरी मामले पर चंद्रशेखर आजाद का तंज
Jun 28, 2026 | 06:48 PMनासिक में झमाझम बारिश; किसानों को मिली राहत पर शहर में जलभराव से यातायात प्रभावित
Jun 28, 2026 | 06:40 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM













