-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Crowd Increased In Maha Kumbh Due To Sunday Holiday
Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में कम नहीं हो रही भीड़, अभी भी आ रहे देश भर के श्रद्धालु, सेलिब्रिटी आगमन और VIP मूवमेंट भी जारी
- Written By: आकाश मसने
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रह महाकुंभ में श्रद्धालुओं के अपार भीड़ उमड़ रही हैं। रविवार की छुट्टी होने के चलते महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीड़ बढ़ गई है। अपने परिवार के साथ बड़ी संख्या में लोग आए हैं...

महाकुंभ में रविवार को बढ़ी भीड़ (सोर्स: सोशल मीडिया)
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रह महाकुंभ में श्रद्धालुओं के अपार भीड़ उमड़ रही हैं। रोजाना एक करोड़ अधिक श्रद्धालु महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचकर संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे है। आज रविवार की छुट्टी होने के चलते महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीड़ बढ़ गई है। अपने परिवार के साथ बड़ी संख्या में लोग आए हैं। प्रशासन ने मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है साथ ही सभी तरह के पास भी रद्द कर दिए गए हैं।
प्रयागराज प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए संगम रेलवे स्टेशन भी बंद कर दिया है। श्रद्धालुओं के वाहनों को संगम से 10-12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोका जा रहा हैं। लोगों को पार्किंग और स्टेशन से पैदल ही संगम तक जाना पड़ रहा है।
महाकुंभ में श्रद्धालुओं को 8 से 10 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। ऐसे में श्रद्धालु जहां शॉर्टकट मिल जा रहा है वहीं से रास्ता बना ले रहे हैं। श्रद्धालुओं ने सेक्टर एक में भी रोड किनारे लगी जालियों को तोड़कर रास्ता बना लिया।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ कब्जे से नहीं मिलता मालिकाना हक: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अलीगढ़ नगर निगम का बेदखली नोटिस बरकरार
‘रक्षक या भक्षक’: गोरखपुर में पुलिस पर बर्बरता के आरोप, अधिकारियों ने मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, SIT को मिला 15 दिन का अतिरिक्त समय, चंपत राय ने सहयोग का किया वादा!
बधाई या सियासी हमला! अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने दे डाली ये अजीबोगरीब सलाह, याद दिलाया VVIP इतिहास
कम नहीं हो रही भीड़
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि माघी पूर्णिमा के स्नान के बाद महाकुंभ मेले में आने वाले लोगों में कमी आएगी, लेकिन आसपास के जिलों और प्रदेशों से लोग अभी लगातार महाकुंभ मैं स्नान के लिए आ रहे हैं स्थानीय पुलिस तथा मेला प्रबंधन में जुटे लोग प्रति अन्य प्रदेशों और अन्य जिलों से आने वाली गाड़ियों को मेला क्षेत्र से लगभग 5 से 10 किलोमीटर की दूरी पर ही रोक दे रहे हैं या किसी और तरफ डायवर्ट करके भेजने की कोशिश कर रहे हैं।
इस लेकर अभी भी कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी हुई है हर दिन यह स्थिति और भी भयावह होती जा रही है। इसकी वहज से अभी भी लोगों को लंबी दूरी पैदल चलकर तय करने पड़ रही है वहीं बुजुर्गों को भी संगम तक जाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
महाकुंभ पहुंचने वाली गाड़ियों से लग रहा जाम (सोर्स: सोशल मीडिया)
बढ़ सकता है महाकुंभ मेला
इसके अलावा महाकुंभ मेला क्षेत्र में आए दिन किसी न किसी बड़े आयोजन के चलते लोग वहां आ रहे हैं साथ ही वीआईपी मूवमेंट भी काम नहीं हो पा रहा है हर दिन कोई बड़ा राजनेता या सेलिब्रिटी संगम में स्नान के लिए पहुंच रहा है जिससे लोगों में मेले का क्रेज अभी भी बना हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि यह भीड़ महाशिवरात्रि तक जारी रहेगी और अगर ऐसा ही चला रहा तो महाकुंभ मेले को अगले कुछ दिनों तक बढ़ाया भी जा सकता है।
अब तक 51.47 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी
बता दें कि आज महाकुंभ का 35वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 51.47 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। महाकुंभ के अभी 10 दिन और बचे हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ का समापन होगा।
महाकुंभ की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आज राज्यपाल, सीएम और केंद्रीय मंत्री पहुंचेंगे महाकुंभ
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज महाकुंभ आएंगे। वह सेक्टर-25 में ‘जलवायु सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट (सदाफल आश्रम) जाएंगे। सेक्टर- 21 में आयोजित प्रदीप मिश्रा की कथा में भी शामिल होंगे।
Crowd increased in maha kumbh due to sunday holiday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
Jul 01, 2026 | 09:24 PMसंभाजीनगर मनपा का बड़ा एक्शन, अक्टूबर से हटेगा अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण की जद में आएंगी 1,040 संपत्तियां
Jul 01, 2026 | 09:22 PMरीवा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीली कफ सिरप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Jul 01, 2026 | 09:05 PMभारी बारिश को लेकर संभाजीनगर मनपा प्रशासन अलर्ट, महापौर और आयुक्त ने किया आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
Jul 01, 2026 | 09:04 PMवाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Jul 01, 2026 | 09:04 PMअवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Jul 01, 2026 | 09:01 PMWhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Jul 01, 2026 | 08:58 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














