- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Congress Leaders Ajay Rai And Ujjwal Raman Singh Alleged Scam In Mahakumbh
महाकुंभ में घोटाला! मुश्किल में फंसेंगे योगी, कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण व अजय राय के दावे से हड़कंप
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को महाकुंभ की 'आधी-अधूरी तैयारियों' के लिए राज्य की भाजपा की सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस की तरफ से तीर्थयात्रियों और संतों की सुविधाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया गया है।
- Written By: Saurabh Pal

उज्जवल रमण सिंह, अजय राय, सीएम योगी (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को महाकुंभ की ‘आधी-अधूरी तैयारियों’ के लिए राज्य की भाजपा की सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस की तरफ से तीर्थयात्रियों और संतों की सुविधाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रयागराज से पार्टी सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं और साधु संतों के लिए इंतजामों में बरती जा रही उदासीनता और महाकुंभ की ‘आधी अधूरी तैयारियों’ पर सवाल खड़ा किए हैं।
कांग्रेस सांसद ने सरकार और अधिकारियों द्वारा साधु संतों और श्रद्धालुओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और पूरा प्रशासनिक तंत्र सिर्फ वीआईपी लोगों की मेहमान नवाजी और फोटो खिंचवाने में लगा हुआ है, जिस वजह से आम श्रद्धालु भारी असुविधा का सामना कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार द्वारा महाकुंभ के नाम पर आवंटित बजट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और महाकुंभ के बाद इसे तथ्यों और आंकड़ों के साथ उजागर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार महाकुंभ के नाम पर बड़े स्तर की तैयारी का दावा करके सभी को भ्रमित करने का काम कर रही है। महाकुंभ परिसर में बुधवार को राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित किये जाने पर सवाल उठाते हुए राय ने कहा, ”आस्था और अध्यात्म के पावन महासंगम स्थल पर कैबिनेट का ड्रामा कर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ को ‘इवेंट’ बना दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
सरकार ने महाकुंभ की परम्पराओं को बदल दिया है। महाकुंभ में व्यवस्था के नाम पर गुजराती कंपनियों को ठेका देकर सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है। महाकुंभ में कैबिनेट बैठक कर धार्मिक और आस्था के आयोजन में राजनीतिक संदेश दिया जा रहा है।
देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने सरकार पर महाकुंभ के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा भ्रष्टाचार की नींव तो बहुत पहले से ही डाल दी गई थी। पीपा पुल बनाने के लिये ‘स्लीपर’ (लकड़ी का मोटा पटरा) के तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली 200 करोड़ की लकड़ी की आपूर्ति निजी कंपनियों से करायी गयी। उन्होंने कहा कि पीपा पुल के लिये इस्तेमाल होने वाली लकड़ी की आपूर्ति हमेशा अन्य राज्यों की सरकारों के वन विभागों से करायी जाती थी। मगर इस बार कई निजी कंपनियों से अवैध रूप से इसकी आपूर्ति करायी गयी। इसका नतीजा यह हुआ कि समय से ‘स्लीपर’ की आपूर्ति नहीं हो पायी और जो हुयी भी तो वह भी खराब गुणवत्ता के थे।
सांसद ने महाकुंभ की तैयारियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, ”महाकुंभ में सड़क निर्माण भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। हर कुम्भ में मोहल्लों की गली नाली तक बनती थीं। मगर इस बार तो मुख्य सड़क व चौराहे को भी नहीं छुआ गया। उन्होंने कहा, ”सरकार की बदइंतजामी की वजह से लोग 20-20 किलोमीटर पैदल चल कर परेशान हो रहे हैं। हालत यह है कि तीर्थ पुरोहितों और कल्पवासियों की सुविधाओं में कटौती कर दी गई है। तीर्थ पुरोहितों को संगम से दूर पूजा स्थल आवंटित किया गया है जिस वजह से श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।” प्रेस वार्ता में महाकुंभ में फैली कथित अव्यवस्थाओं और साधु संतों और श्रद्धालुओं को हो रही समस्याओं पर एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन भी किया गया।
Congress leaders ajay rai and ujjwal raman singh alleged scam in mahakumbh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMजिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
May 18, 2026 | 10:37 PMBJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
May 18, 2026 | 10:28 PMसंभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













