Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी सरकार के प्रयास से राजस्व संग्रह में मंडियों का सराहनीय योगदान, 2021-22 में 614 करोड़ और 2022-23 में 1520.95 करोड़ की हुई आय

  • By मनोज पांडे
Updated On: Jun 28, 2023 | 03:23 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए अग्रसर योगी सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास किया है। यूपी को विकास की योजनाओं से जोड़ने के साथ ही राजस्व संग्रह में भी काफी वृद्धि की। इसमें मंडी समितियों का भी सराहनीय योगदान रहा। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से किसानों के हित का ध्यान रखते हुए मंडी शुल्क को न्यूनतम किया गया। बावजूद इसके राजस्व संग्रह में मंडियों का अच्छा योगदान रहा। वित्तीय वर्ष 2021-22 में मंडी समितियों को 614 करोड़ रुपये की आय हुई तो वहीं 2022-23 में यह आंकड़ा बढ़कर 1520.95 करोड़ रुपये हो गया। योगी सरकार के वित्तीय अनुशासन से वर्तमान वित्तीय वर्ष के शुरुआती दो माह में अब तक 251.61 करोड़ का राजस्व संग्रहित हो चुका है।

वर्ष दर वर्ष बढ़ रही मंडी समितियों की प्रगति 

योगी सरकार बनने के पश्चात से ही मंडी समितियों ने लक्ष्य के अनुरूप काफी हद तक सफलता हासिल की। वित्तीय वर्ष 2021-22 में मंडी समितियों को मंडी शुल्क से 304.92 करोड़, विकास सेस से 137.07, यूजर चार्ज से 42.79 करोड़ और अन्य आय से 129.25 करोड़ यानी कुल 614.02 करोड़ की आय हुई थी। वहीं 2022-23 में मंडी समितियों को मंडी शुल्क से 874.10 करोड़,  विकास सेस से 410.47, यूजर चार्ज से 48.79 करोड़, अन्य आय से 187.59 करोड़ की आय हुई। इस वित्तीय वर्ष में कुल 1520.95 करोड़ की आय मंडी समितियों को हुई। मंडी शुल्क में 286.7,  विकास सेस से 299.5, यूजर चार्ज से 114, अन्य आय से 145.1 और कुल आय से 247.7 फीसदी की प्रगति हुई। 

सम्बंधित ख़बरें

नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक से बदला पूरा मामला

UP Cabinet Expansion: पूजा पाल बनेंगी मंत्री? नवरात्र में योगी सरकार के विस्तार की तैयारी!

अवैध बांग्लादेशियों पर योगी सरकार का कड़ा एक्शन, तलाश कर डिटेंशन सेंटर भेजने की तैयारी

योगी सरकार का फैसला: यूपी की महिलाएं अब कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम, सुरक्षा पर होगा खास ध्यान

2023-24 के दो महीने में भी किया कमाल 

योगी सरकार अनुशासन प्रिय है। अपने कार्यों से लेकर राज्य के हर क्षेत्र में अनुशासन ही उनकी प्राथमिकता है। यह अनुशासन वित्तीय क्षेत्र में भी दिखती है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के शुरुआती दो महीने में मंडी शुल्क से समितियों को 130.32, विकास सेस से 65.14, यूजर चार्ज 6.98, अन्य आय से 20.38 करोड़ समेत कुल आय 222.82 करोड़ की हुई। वित्तीय वर्ष 2023-24 के महज दो महीने (अप्रैल-मई) में भी विभिन्न मदों के जरिए इसमें काफी प्रगति हुई। अप्रैल व मई 2023-2024 में मंडी शुल्क 145.55 करोड़, विकास सेस 65.88 करोड़, यूजर चार्ज 7.50 करोड़, अन्य आय 32.68 करोड़ के साथ कुल दो महीने में समितियों को 251.61 करोड़ की आय हुई।

Commendable contribution of mandis in revenue collection due to efforts of yogi government income of 614 crores in 2021 22 and 1520 95 crores in 2022 23

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2023 | 03:20 PM

Topics:  

  • Contribution
  • Yogi Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.