-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Said In Kaushambi Said India Is Giving Ration To 80 Crore People For Free Lale Of Bread Lying In Pakistan
कौशांबी में बोले सीएम योगी, कहा- 80 करोड़ लोगों को भारत फ्री में दे रहा राशन, पाकिस्तान में पड़े रोटी के लाले
- Written By: प्रभाकर दुबे

कौशांबी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत पिछले तीन वर्ष से 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को फ्री में राशन (Free Ration) दे रहा है तो वहीं पाकिस्तान (Pakistan) में रोटी के लाले पड़े हुए हैं। सरकारें कैसे चलनी चाहिए इसके लिए आज दुनिया भारत की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि आज विकास की योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी भारतवासियों को मिल रहा है। देश समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही देश के अंदर सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण बनाने का कार्य भी किया जा रहा हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम योगी कौशांबी महोत्सव-2023 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। साथ ही संसद खेल कूद प्रतियोगिता से जुड़े कई खिलाड़ी सम्मानित भी हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधनमंत्री मोदी के प्रेरणा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश एक नई ऊंचाई की ओर आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश अनेक क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है जिसकी एक नई तस्वीर हम सबके सामने है।
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता से युवाओं को खेल में आगे बढ़ने का मौका मिला
भगवान श्रीराम जी के बारे में मान्यता है कि उन्होंने एक रात्रि जनपद कौशाम्बी में भी व्यतीत की थी: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/F8jDOF2LcL — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 7, 2023
सीएम योगी ने जनपदवासियों को महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि कौशांबी बौद्धकालीन परंपरा से जुड़े हुए 16 महाजनपदों में से एक रहा है। रामायणकाल में भी भगवान श्रीराम ने वन गमन के समय एक रात्रि इसी जनपद में विश्राम किया था। ऐतिहासिक और पौराणिक परंपरा के साथ-साथ यह जनपद शक्ति पीठ की परंपरा से भी जुड़ा रहा है। यहां स्थित मां शीतला का धाम हर भारतवासी को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुई सांसद खेलकूद प्रतियोगिता से प्रदेश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।
एक ओर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत पिछले 03 वर्षों से 80 करोड़ नागरिकों को फ्री में राशन दे रहा है: #UPCM @myogiadityanathhttps://t.co/cAynWmYmS1 pic.twitter.com/QD66ZFmQDa — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 7, 2023
प्रयागराज महाकुंभ को लेकर तैयारी शुरू
सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने तय किया है कि हर गांव में एक खेल का मैदान और हर विकासखंड में एक मिनी स्टेडियम होगा। साथ ही जनपद स्तर पर हम एक स्टेडियम भी बनवा रहे हैं जिसका कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए हर ग्राम पंचायत, हर नगर निकाय और हर जनपद को अपना स्थापना दिवस मनाना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि विकास की हर परियोजना का लाभ कौशांबीवासियों तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे इसी जनपद के बगल से होकर जा रहा है। उसके बन जाने से मेरठ से प्रयागराज की दूरी आठ घंटे से कम समय में पूरी हो जाएगी। 2025 में होने जा रहे प्रयागराज महाकुंभ को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए प्रयागराज मंडल से जुड़े सभी जनपदों को तैयार होकर उससे जुड़ना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
117 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जो कौशांबी और उसके आस-पास के जनपदों से जुड़ी हुई हैं। महोत्सव के कुल 612 करोड़ रुपए से ज्यादा की 117 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
कौशाम्बी महोत्सव का शुभारम्भ, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, लाभार्थियों को चेक वितरण एवं खेल स्पर्धा के विजेताओं को मेडल वितरित करते केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी https://t.co/m01wgsWWKy — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 7, 2023
सांसद खेल कूद प्रतियोगिता के खिलाड़ी हुए सम्मानित
कौशांबी महोत्सव के मंच पर जनपद के उभरते हुए खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री योगी ने खोखो, बॉलीबॉल, 100 मीटर रेस समेत अन्य खेलों से जुड़े हुए 10 बालक और बालिकाओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। इस दौरान संसद खेल कूद प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।
Cm yogi said in kaushambi said india is giving ration to 80 crore people for free lale of bread lying in pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













