‘लोग चाहते हैं कि आपसे छुट्टी मिल जाए…’, CM योगी ने फिर ली रवि किशन की चुटकी; आप भी देखिए VIDEO
CM Yogi On Ravi Kishan: योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर रवि किशन पर हल्का तंज कसा। उन्होंने रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा कि लोग आपसे छुट्टी चाहते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।
- Written By: सजल रघुवंशी
सीएम योगी वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Yogi Adityanath Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए एक बड़ा बयान दिया। अब इस बयान को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे सीएम योगी का हल्का तंज बोल रहे हैं तो कुछ लोग इसे बड़ा संकेत मान रहे हैं। अब इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यााद वायरल हो रहा है।
दरअसल, सीएम योगी ने कहा कि जब अगला चुनाव आएगा, तो गोरखपुर से सांसद रवि किशन की जगह कोई महिला दावेदार भी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग चाहते हैं कि अब उन्हें छुट्टी मिल जाए।
सीएम योगी का बयान हुआ वायरल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रवि किशन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हुए थे। उन वीडियो में सीएम योगी रवि किशन की चुटकी लेते हुए दिखाई देते हैं। जब सीएम योगी का यह नया वीडियो लोगों के सामने आया तब इस पर बहस तेज हो गई। वीडियो में सीएम योगी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हो सकता है कि आगामी चुनाव में रवि किशन की सीट पर महिला दावेदार हो।
सम्बंधित ख़बरें
चुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
CM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
CM योगी ने रवि किशन की मौज ले ली😂 CM योगी ने कहा- हो सकता है कि आगामी चुनाव में रवि किशन की सीट पर महिला दावेदार हे लोग अब रवि किशन से छुटकारा चाहते हैं pic.twitter.com/tfL2dGB2dd — Priya singh (@priyarajputlive) March 25, 2026
वीडियो में हंसते हुए दिखे योगी
दरअसल, ऐसा देखा गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ जब भी कुछ गंभीर बात करते हैं। तब उनके फेस पर गंभीरता साफ झलकती है लेकिन इस वीडियो में ऐसा नहीं है। सीएम हंसते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से इस वीडियो को लोग खूब इंजॉय कर रहे हैं। हालांकि, अब रवि किशन का टिकट कटेगा या नहीं यह तो 2029 में ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें: ‘हम दलाल देश नहीं…’, सर्वदलीय बैठक में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर विदेश मंत्री जयशंकर का दोटूक जवाब
बालिका छात्रावास का किया शिलान्यास
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बालिका छात्रावास का शिलान्यास किया और साइबर फोरेंसिक लैब का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 2017 के बाद से महिलाओं की रोजगार में भागीदारी तेजी से बढ़ी है। जानकारी के अनुसार, बनने वाले इस छात्रावास में भूतल के साथ तीन मंजिल होंगी। हर मंजिल पर 12 कमरे बनाए जाएंगे यानी कुल 48 कमरे होंगे। प्रत्येक कमरे में तीन छात्राओं के रहने की व्यवस्था की जाएगी। इस पूरी परियोजना पर करीब 13 करोड़ 66 लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगे।
