Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम योगी का ऐलान, खाने-पीने की चीजों पर थूकने वाले हो जाए सावधान, जल्द आएगा नया कानून

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार यानी 15 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण बैठक में हाल के दिनों में घटित खाने पाने की चीजों में गंदी चीजों की मिलावट की घटनाओं पर स्थायी रोक लगाने के लिए प्रस्तावित नए कानून पर विमर्श किया है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Oct 15, 2024 | 11:44 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण बैठक में खान-पान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट, अखाद्य और गंदी चीजों की मिलावट पर रोक लगाने के लिए प्रस्तावित नए कानून पर चर्चा की। हाल के दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में खान-पान की चीजों, जैसे जूस, दाल और रोटी में ऐसी मिलावट की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। यह न केवल आम जनता के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि समाज में असुरक्षा की भावना भी उत्पन्न करती है।

मुख्यमंत्री योगी ने इस प्रकार की घटनाओं को वीभत्स और अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए कठोर कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और स्ट्रीट वेंडरों से संबंधित इन गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए स्पष्ट और सख्त नियम लागू किए जाएं।

खाद्य पदार्थों में मिलावट पर कठोर कार्रवाई की तैयारी

बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोरतम दंड सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत मिलावट के मामलों को संज्ञेय और अजमानतीय अपराध के रूप में दर्ज किया जाएगा, जिससे अपराधियों के खिलाफ सीधे गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई हो सके। सीएम योगी ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा खान-पान की वस्तुओं में मिलावट की गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कानूनों का सहारा लेना होगा, ताकि एक भी ऐसी घटना न हो।

खाद्य प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ाने के सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि सभी खाद्य प्रतिष्ठानों, चाहे वे होटल, रेस्टोरेंट हों या स्ट्रीट वेंडर, को अपने प्रतिष्ठान पर आवश्यक जानकारी प्रदर्शित करना अनिवार्य हो। इसमें प्रतिष्ठान के मालिक और कर्मचारियों की पूरी जानकारी शामिल होनी चाहिए। इसके साथ ही, सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र पहनना अनिवार्य किया जाए ताकि उनके बारे में कोई जानकारी छिपाई न जा सके।

यदि कोई प्रतिष्ठान या कर्मचारी गलत जानकारी देता है या छद्म नाम का प्रयोग करता है, तो ऐसे मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा, सभी प्रतिष्ठानों में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि रसोई और भोजन कक्ष में हर गतिविधि की निगरानी हो सके। सीसीटीवी की फुटेज कम से कम एक महीने तक सुरक्षित रखनी होगी और जिला प्रशासन की मांग पर इसे उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

स्वास्थ्य और स्वच्छता मानकों को बढ़ावा

स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को भोजन पकाते और परोसते समय मास्क, दस्ताने और सिर ढकना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, प्रतिष्ठानों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का विवरण संबंधित पुलिस थाने में उपलब्ध कराना होगा। यदि किसी प्रतिष्ठान में काम करने वाला कोई व्यक्ति अवैध रूप से विदेश से आया हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा पर जोर

बैठक में मुख्यमंत्री ने उपभोक्ताओं के अधिकारों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर उपभोक्ता को यह अधिकार होना चाहिए कि वह अपने द्वारा खरीदे जा रहे खाद्य पदार्थों और सेवाओं के प्रदाताओं के बारे में पूरी जानकारी रख सके। इससे न केवल उपभोक्ता सुरक्षित महसूस करेंगे, बल्कि खाद्य पदार्थों की पवित्रता और गुणवत्ता भी सुनिश्चित होगी। नए कानून के तहत, राज्य में खाद्य पदार्थों की मिलावट रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि इस दिशा में सरकार पूरी गंभीरता और दृढ़ता से कदम उठा रही है।

यह भी पढ़ें – राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत खराब, लखनऊ के SGPGI में कराए गए एडमिट

Cm yogi announces people who spit on food items should careful new law come soon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2024 | 10:52 PM

Topics:  

  • Lucknow

सम्बंधित ख़बरें

1

UP के इस छोटे से गांव से है पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का खास रिश्ता, मानते हैं दूसरा घर

2

लखनऊ मेट्रो के दूसरे फेज को केंद्रीय कैबिनट की मिली मंजूरी, राजनाथ सिंह ने जताई खुशी

3

कैमरे पर गिड़गिड़ाया छांगुर, बोला- मैं बेगुनाह, किस पर लगाया फंसाने का आरोप?

4

लखनऊ में सिपाही की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर लगाई फांसी, वीडियो वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.