मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन की ली चुटकी, दिया मोहमाया छोड़ने का ज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रवि किशन की टिप्पणी पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'मोह-माया' में मत पड़िए। उन्होंने रवि किशन की जमीन के दामों को लेकर की गई चर्चा पर तंज भी कसा।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के सांसद रवि किशन की एक कार्यक्रम में चुटकी ली है और कहा है कि सांसद रवि किशन की तरह आप लोग मोह माया के चक्कर में ज्यादा मत पड़िए और महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में समय निकालकर जरूर जाइए। योगी ने कहा कि उन्होंने अपने जमीन की कीमत 20 लाख से 20 करोड़ तक पहुंचा दी है और उसकी कीमत और बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन आप लोगों से अनुरोध है कि अपने आध्यात्मिक और धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लीजिए। महाकुंभ मेले में स्नान के लिए समय निकालिए और उसके साथ-साथ बाबा गोरखनाथ के मंदिर में जाकर मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का महाप्रसाद भी ग्रहण करिए। योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के बारे में गोरखपुर के लोगों को विस्तार से जानकारी दी और इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए अनुरोध भी किया।