-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Morena »
- Morena Kathavachak Dies Toxic Gas Dry Well Mobile Rescue Sdrf Delay
मोबाइल के चक्कर में गई जान! जहरीली गैस ने ली कथावाचक की जिंदगी, बचाने गया दोस्त भी गिरा
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: शिवम दत्त तिवारी
Morena Well Accident: मोबाइल निकालने कुएं में उतरे कथावाचक युवक की जहरीली गैस से दम घुटने से हुई मौत, बचाने गया दोस्त भी हुआ बेहोश, परिजनों ने SDRF की देरी को बताया हादसे का जिम्मेदार।

कुंए की जहरीली गैस ने ली कथावाचक की जान
Morena Toxic Gas Well Accident: मुरैना में एक मोबाइल निकालने की कोशिश दर्दनाक हादसे में बदल गई। सूखे कुएं में गिरे मोबाइल को निकालने उतरे 26 वर्षीय कथावाचक युवक की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतरा उनका दोस्त भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। परिजनों ने एसडीईआरएफ की देरी और संसाधनों की कमी को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
तुलसी के पत्ते तोड़ते समय सूखे कुएं में गिरा मोबाइल
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह मुरैना रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित खाकी की बगिया परिसर की है। यहां रोज पूजा करने आने वाले कथावाचक शिवकुमार उपाध्याय का मोबाइल तुलसी के पत्ते तोड़ते समय सूखे कुएं में गिर गया। मोबाइल निकालने के लिए उन्होंने रस्सी का इंतजाम किया और आसपास मौजूद लोगों के साथ अपने दोस्त देवेश शर्मा को भी बुला लिया। चार-पांच लोगों ने रस्सी पकड़ रखी थी, लेकिन करीब 15 से 20 फीट नीचे उतरते ही शिवकुमार कुएं से निकल रही गैस की चपेट में आने से बेहोश हों गए और हाथ रस्सी से छूट गया वह कुएं में गिर पड़े।
काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो दोस्त देवेश उन्हें बचाने नीचे उतरे, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आकर वह भी बेहोश हो गए। लोगों ने तुरंत रस्सी के सहारे उन्हें बाहर खींच लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में शराब के विवाद के बाद फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
मुरैना में गरजे जीतू पटवारी, बोले- कृषि मंत्री की विधानसभा में ही ब्लैक हो रहा है खाद, ढाई साल बाद बदलाव तय
मुरैना में फूटा किसानों का गुस्सा: खाद वितरण में देरी से हुए नाराज, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
सूचना पर पहुंची SDRF की टीम
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, लेकिन टीम के पास गैस वाले कुएं में रेस्क्यू के जरूरी उपकरण नहीं थे। ऑक्सीजन सेट, गैस डिटेक्टर और ब्लोअर की जगह केवल रस्सी और बिलैया के सहारे रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शिवकुमार को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि रेस्क्यू में हुई देरी, संसाधनों की कमी से शिवकुमार की जान गई। प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने पहले पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दोस्त ने किया था मना
प्रत्यक्षदर्शी और मृतक का दोस्त देवेश शर्मा ने बताया मैंने मना किया था, गाली देकर कहा मरना है क्या शिवकुमार मेरे लिए भाई समान था। रोज यहां पूजा करने आते थे, मेरे घर पास ही है। आज यहां आने से पहले घर आए, मिलने के बाद पूजा करने आ गए। कुछ देर बाद उनका फोन आया कि तुलसी तोड़ते समय मोबाइल कुएं में गिर गया, उसे निकालने रस्सी ले आया हूं, मुझे कुएं में उतरना है, आ जाओ। मेरे मित्र थे, इसलिए मैने उन्हें गुस्से में गाली देकर कहा कि मरना है, क्या? कुएं में उतरने की कोई जरूरत नहीं, वह सालों से बंद है। वह नहीं माने, मुझे बुला लिया।
यह भी पढ़ें- स्कूल बैग से निकली फुफकारती नागिन! मासूम ने चेन खोली और क्लास में मच गई चीख-पुकार
15-20 फीट उतरने के बाद उनके हाथ से रस्सी छूटी और गिर गए। उसके बाद मैंने कुएं में उतरने का फैसला लिया। रस्सी पकड़ रहे लोगों ने मेरी कमर से रस्सी बांध दी, मैं 10-12 फीट नींचे उतरने के बाद बेहोश हो गया, तो मुझे बाहर खींच लिया। अगर प्रशासन की लापरवाही नहीं होती और रेस्क्यू टीम संसाधनों के साथ होती तो शिवकुमार की जान नहीं जाती।
Morena kathavachak dies toxic gas dry well mobile rescue sdrf delay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
Aug 07, 2026 | 05:40 PMPuja Time: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच क्यों नहीं करनी चाहिए पूजा? जानें क्या है इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Aug 07, 2026 | 05:37 PMवर्क फ्रॉम होम मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen-Z कर्मचारी, बॉस की बात पर दिया धाकड़ जवाब; वीडियो वायरल
Aug 07, 2026 | 05:36 PMआर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में 2,615 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएशन तक वालों को मौका, 24 अगस्त से आवेदन
Aug 07, 2026 | 05:36 PMइंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
Aug 07, 2026 | 05:30 PMचंद्रशेखर आजाद की मूंछों पर ताव वाली मशहूर तस्वीर किसने खींची? झांसी के रुद्र नारायण की अनसुनी कहानी
Aug 07, 2026 | 05:28 PMट्रेन में युवक ने की तोड़फोड़, खिड़की और सामान को पहुंचाया नुकसान; वायरल Video पर भड़के लोग
Aug 07, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














