नोएडा में सोसाइटी के बाहर खड़ी कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

FIRE
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नोएडा : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी (Amrapali Zodiac Society) के बाहर खड़ी एक कार में रविवार (Fire In Car) रात को आग लग गई। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप चौबे ने बताया कि सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के बाहर खड़ी एक कार में रविवार रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। 

इस भयंकर आग की वजह से कार तो पूरी तरह से जल गई। हालाँकि इस दौरान गनीमत तो यही रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बता दें कि इस बात की जानकारी  सीएफओ ने दी। (एजेंसी)