दबदबा बना रहेगा! 300 गाड़ियों का काफिला और 3 लाख समर्थक…2027 चुनाव से पहले बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन

Brij Bhushan Sharan Singh: महिला पहलवान मामले में अदालत से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह गोंडा में 'सत्यमेव जयते' रैली के जरिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर 2027 चुनाव का शंखनाद कर रहे हैं।
Brij Bhushan Sharan Singh Gonda Railly
बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शनImage- Social Media
Updated on

Brij Bhushan Sharan Singh Gonda Railly: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को गोंडा में ‘सत्यमेव जयते’ रैली के जरिए अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। 3 अगस्त को महिला पहलवानों से जुड़े मामले में अदालत ने उनको बरी किया था, बरी होने के बाद ये उनका पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है। लगभग 1152 दिन बाद हो रही ये रैली अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

आयोजकों ने दावा किया है कि गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या सहित आसपास के जिलों से 2 से 3 लाख समर्थक इस रैली में शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई दिनों से व्यापक तैयारियां की जा रही थीं।बृजभूषण सिंह बरी होने के बाद सबसे पहले वृंदावन गए थे और अपने गुरू रितेश्वर आनंद महाराज के आश्रम में उनसे आशीर्वाद लिया था। इसके बाद नोएडा में बेटी शालिनी सिंह की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भी पहुंचे थे।

300 गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो

बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार यानी दोपहर करीब 2 बजे चार्टर्ड विमान से अयोध्या पहुंचे। इसके बाद वहां से 300 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ वो गोंडा के लिए रवाना हुए। इसके बाद वो नंदिनी गौमाता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना, आरती और हवन करेंगे। मंदिर परिसर में चल रहे अखंड रामायण पाठ के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बृजभूषण सिंह धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के बाद पैदल ही रैली स्थल नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां मौजूद समर्थकों को संबोधित करेंगे।

सत्यमेव जयते के पोस्टर से पटा गोंडा

बृजभूषण सिंह की रैली को लेकर पूरे गोंडा जिले में माहौल बनाया गया है। आयोजकों का कहना है कि जिलेभर में करीब ढाई हजार ‘सत्यमेव जयते’ रैली के पोस्टर लगाए गए हैं। नंदिनी गौमाता मंदिर और नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम को विशेष तौर पर कार्यक्रम के लिए सजाया गया है। रैली स्थल पर विशाल मंच, हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Brij Bhushan Sharan Singh Gonda Railly
पीडीए नहीं परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है सपा; राम मंदिर, संभल हिंसा और PDA को लेकर विपक्ष पर बरसे केशव मौर्य

2027 चुनाव से क्या है कनेक्शन?

राजनीतिक हलकों में इस कार्यक्रम को महज धन्यवाद रैली नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। बृजभूषण शरण सिंह लंबे वक्त से गोंडा, कैसरगंज और आसपास के इलाकों में मजबूत सियासी प्रभाव रखते हैं। ऐसे में इस रैली के माध्यम से वह समर्थकों को एकजुट करने और अपनी राजनीतिक ताकत बताने की कोशिश करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com