Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘राहुल गांधी कठपुतली हैं, वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे’, जानें BJP नेता बृजभूषण शरण ने और क्या कहा…

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कठपुतली हैं। वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।

  • Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Jun 01, 2025 | 01:22 PM

बृजभूषण शरण सिंह बोले, राहुग गांधी कभी पीएम नहीं बन सकते

Follow Us
Close
Follow Us:

गोंडा: राहुल गांधी जहां भारत पाकिस्तान सीजफायर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार पर हमला कर रहे हैं तो वहीं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए हमला किया है। उन्होेंने कहा है कि राहुल गांधी कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। वह सिर्फ कठपुतली मात्र हैं।

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना कांग्रेस सरकार के मंत्री काफी सालों से देख रहे हैं लेकिन पूरा नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस और उनके समर्थित दल कई बार राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की बात कहते भी नजर आते हैं। जबकि भाजपा नेता इसका पलटवार करते रहते हैं। अब तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के राहुल को लेकर दिए बयान पर सियासत गर्माने लगी है। भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह इस पर कटाक्ष किया है।

राहुल की विचारधारा टुकड़े-टुकड़े गैंग से मेल खाती

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भारतीय कुश्ती महासंघ (DWFI) के पूर्व प्रमुख और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी कभी इस देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। क्योंकि उनका विजन अभी तक स्पष्ट नहीं है। वह कठपुतली हैं। उनकी विचारधारा टुकड़े-टुकड़े गैंग से मेल खाती है। वह किसी वर्ग विशेष को लेकर राजनीति करते रहते हैं। सिर्फ एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए कुछ भी बयान देते रहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

AJL और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को हाई कोर्ट से मिली राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

विपक्षी खेमे में नेतृत्व की जंग: अय्यर ने स्टालिन-ममता को बताया राहुल से बेहतर विकल्प, क्या दरक रहा ‘इंडिया’?

Nitin Nabin का कांग्रेस पर हमला, नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक किसी को नहीं छोड़ा

राहुल गांधी की याचिका पर Bombay HC ने फैसला सुरक्षित रखा, मानहानि केस रद्द करने की मांग पर HC में सुनवाई पूरी

#WATCH | Gonda, UP | “Rahul Gandhi can never be the Prime Minister of this country. Because his vision is not clear yet. He is a puppet. His ideology matches that of the ‘Tukde Tukde Gang’. He makes statements to appease Pakistan. Even if Rahul Gandhi becomes the Prime Minister,… pic.twitter.com/fAw7ZqS8UY — ANI (@ANI) June 1, 2025

वह तो देश को ही बेच डालेंगे

बृजभूषण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भारत का प्रधानमंत्री बनने का सपना तो कई सालों से देख रहे हैं लेकिन जनता उन्हें समझ चुकी है इसलिए आज उनका ये हाल है। वह पाकिस्तान को खुश करने के लिए भाजपा के खिलाफ बयान देते रहते हैं। अगर राहुल प्रधानमंत्री बन भी गए तो वह निश्चित रूप से इस देश को बेच डालेंगे।

रेवंत रेड्डी ने दिया था ये बयान

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भारत और पाकिस्तान युद्ध विराम को लेकर चर्चा के दौरान मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि यदि राहुल गांधी आज प्रधानमंत्री होते तो पीओके (POK) अब तक भारत के हिस्से में आ चुका होता। उनके इस बयान के बाद से राजनीति बयानबाजी तेज हो गई है।

Brij bhushan sharan singh counter revanth reddy said rahul gandhi never become prime minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2025 | 01:22 PM

Topics:  

  • Brij Bhushan Sharan Singh
  • Rahul Gandhi
  • Telangana CM Revanth Reddy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.