मालेगांव केस पर सियासी हंगामा, भाजपा और कांग्रेस में भिड़ंत
मालेगांव बम विस्फोट पर NIA कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। मामले में सभी आरोपी बरी हो गए। अब कोर्ट के फैसले पर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग शुरु हो गई है।
- Written By: Saurabh Pal
UP News: 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में NIA कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। मामले में सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया है। जिनमें भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी थीं। इस फैसले पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। पूर्व भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने कांग्रेस पर ‘हिंदुओं को फंसाने’ का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश करती रही है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार की कमजोर पैरवी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि न्यायालय गुण और दोष के आधार पर फैसला सुनाता है। सत्ता की नाकामी के कारण मजबूती से अभियोजन पक्ष ने पैरवी नहीं की।