रोते-बिलखते बच्चों के सामने पति को मार डाला, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उजाड़ा अपना सुहाग

Balrampur Murder Case: एक पत्नी प्यार में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने पति को ही मार डाला। पिता को मरता देख बेबस बच्चे रोते बिलखते ही रह गए, लेकिन पत्नी और प्रेमी में से किसी का दिल नहीं पसीजा।
Murder
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Updated on

Murder in Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के मौजा गिद्धौर की है।

पति को मारने की वारदात के वक्त घर में मृतक के दो मासूम बच्चे मौजूद थे, जो पिता को बचाने के लिए रोते और गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा। हत्या का शिकार हुए युवक की पहचान राकेश तिवारी के रूप में हुई है।

पिला ने तहरीर में क्या बताया?

राकेश के पिता बेचई राम तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना 10 सितंबर की शाम की है। वे अपने दूसरे घर बरगदही में थे, तभी उनके पोता (9 वर्ष) और पोती (5 वर्ष) रोते हुए उनके पास पहुंचे। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके पापा को मां और एक अजनबी व्यक्ति मिलकर मार रहे हैं। बेचई राम जब अपने बेटे के घर पहुंचे तो देखा कि राकेश तिवारी तख्त पर अचेत पड़ा था। उन्होंने बेटे को हिलाया-डुलाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में पुष्टि हुई कि राकेश की मौत हो चुकी है।

दीपक-प्रदीप नाम के युवक से थे अवैध संबंध: पिता बेचई राम

राकेश के पिता का आरोप है कि उनकी बहू पूजा तिवारी के गांव दुविहा (थाना धानेपुर, जिला गोंडा) के दीपक और प्रदीप नाम के युवकों से अवैध संबंध थे। उन्होंने दावा किया कि पूजा और प्रदीप ने मिलकर राकेश की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम भी दिया।

घटना की सूचना मिलते ही यूपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रीदत्तगंज पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद लोगों में तमाम तरह की चर्चा चल रही है। लोगों के बीच में चर्चा है कि किसी मां के लिए उसकी संतान की चीखें भी इतनी निष्ठुर क्यों साबित हुईं।

पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com