Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बलिया को जल्द मिलेगा आधुनिक डिपो कार्यशाला: मंत्री दयाशंकर सिंह

  • By अमन दुबे
Updated On: Nov 06, 2022 | 07:38 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने परिवहन निगम (Transport Corporation) के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जनपद बलिया (Ballia) का डिपो कार्यशाला (Depot Workshop) जल जमाव से मुक्त हो। परिवहन मंत्री और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देशों के अनुपालन में बलिया डिपो कार्यशाला सुधार कार्य का आगणन क्षेत्रीय प्रबंधक उ.प्र. परिवहन निगम आजमगढ़ और अधिशासी अभियन्ता (पूर्व) द्वारा तैयार करके मुख्यालय अनुमति हेतु भेजा गया। मुख्यालय ने 351.86 लाख रुपए के इस प्रस्तावित बजट को अपनी अनुमति प्रदान कर दी है और इसके टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिससे कि जल्द से जल्द बलिया डिपो कार्यशाला का नवीनीकरण किया जा सके।

संजय कुमार ने बताया कि बलिया जनपद से लगभग 30 कि.मी. पर बलिया सिकन्दरपुर मार्ग पर मौजा जीरा मस्ती में परिवहन निगम की डिपो कार्यशाला स्थित है। उन्होंने बताया कि पानी निकलने के सारे मार्गों पर कार्यशाला के चारों तरफ कालोनी का निर्माण हो जाने के कारण जल जमाव की स्थिति बन जा रही है। जल बहाव का मार्ग अवरूद्ध हो जाने के कारण बरसात हो जाने पर पूरे कार्यशाला प्रांगण में दो-ढाई फुट पानी भर जाता है, जो काफी समय में सूखता है। जिसके कारण कार्यशाला का कार्य महीनो बाधित होता है। उन्होंने बताया कि बसों की नियमित चेकिंग न हो पाने से वाहनों को मार्ग पर पर भेजने में कठिनाई आती है, फलस्वरूप कार्यशाला कार्मिकों और जनता को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

सम्बंधित ख़बरें

एक रात, चार एनकाउंटर… बलिया में आयुष यादव हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार

बलिया: तेरहवीं में शामिल होने गया था नाबालिग, चाकू से हमला कर हत्या, दो घायल

कैमरे ने पकड़ी मंत्री जी के रिश्तेदार की घिनौनी हरकत, उम्र का हवाला देकर बोलने लगे झूठ, भाजपा नेताओं पर लगा रहे आरोप

बलिया में हत्या के 9 साल पुराने मामले में 3 सगे भाइयों समेत 5 को आजीवन कारावास

संजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में बलिया डिपो में 53 साधारण बसे, 3 जनरथ और 28 अनुबन्धित बसे है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के सामने सड़क के किनारे भी कोई नाली नहीं बनी है। ऐसी स्थिति में कार्यशाला प्रांगण को ऊँचा किया जाना एक मात्र उपाय है। संजय कुमार ने बताया कि उक्त सम्बन्ध में  बलिया के एक पदाधिकारी ने पत्र लिखकर मंत्री से अनुरोध किया था की जल जमाव को देखते हुए शीघ्र अतिशीघ्र बलिया बस अड्डे का नवीनीकरण किया जाना आवश्यक है। जिसके पश्चात परिवहन मंत्री ने उक्त निर्देश दिए थे।

Ballia will soon get modern depot workshop minister dayashankar singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2022 | 07:38 PM

Topics:  

  • Ballia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.