प्यार में ‘बजरंगी’ बनेगा ‘भाईजान’…’गदर-3′ बनाने अलीगढ़ से पहुंच गए पाकिस्तान, वीडियो कॉल पर पिता से बोला- इस्लाम कुबूल कर रहा
गदर फिल्म के तारा सिंह और सलमान खान की बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों की कहानी को हकीकत समझकर अलीगढ़ का बादल बाबू सरहद को लांघ गया। दिसंबर में गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में है।
- Written By: अभिषेक सिंह
बादल बाबू (फाइल फोटो)
अलीगढ़: पापा, वो लड़की बहुत परेशान थी इसलिए मैं पाकिस्तान चला आया। अब मैं यहां इस्लाम कबूल कर रहा हूं। मैं लौटकर आऊं या न आऊं पर आप परेशान मत होना। यह बातें अलीगढ़ के रहने वाले बादल बाबू नामक युवक ने वीडियो कॉल पर कहीं। सोशल मीडिया पर लड़की से हुए प्यार के खुमार में सरहद पारकर दुश्मन मुल्क पहुंचा युवक मां को वीडियो कॉल पर देखते ही फफककर रो पड़ा। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जमानत नहीं मिली है। इश्क के चक्कर में बाबू लंबा फंस गया।
गदर फिल्म के तारा सिंह और सलमान खान की बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों की कहानी को हकीकत समझकर अलीगढ़ का बादल बाबू सरहद को लांघ गया। दिसंबर में गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में है। उसे 24 जनवरी को पाकिस्तान की कोर्ट में पेश किया गया। चार्जशीट नहीं पहुंचने के कारण उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। इसीलिए उसे फिर से जेल में डाल दिया गया। अब अगली सुनवाई फरवरी में होगी।
पिता ने बयां किया हाल
बादल के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि अधिवक्ता फियाज रामाय से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। इस दौरान वह कुछ देर के लिए भावुक हुआ और आंखें भर आईं, लेकिन इसके बाद उसने खुद को संभाला और हंसता रहा। कृपाल ने बताया कि पाकिस्तान निवासी सना रानी और उसकी मां के कहने पर बादल पाकिस्तान चला गया और फंस गया। उसने इस्लाम कबूल करने की बात कही है।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
सना से मिलने पहुंचा पाकिस्तान
बादल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन जिले के माउंग गांव में सना से मिलने के लिए पहुंचा था। फेसबुक पर दोस्ती के बाद बिना वीजा और पासपोर्ट के पाकिस्तान जा पहुंचा। प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो उसने शादी से इनकार कर दिया तो वहीं पर पहचान बदलकर रहने लगा। पाकिस्तान पुलिस ने उसे पकड़ कर अदालत में पेश किया और जेल भेज दिया। बादल बाबू अलीगढ़ के नगला खटकारी गांव का रहने वाला है।
देश की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिसंबर में स्थानीय लोगों को शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पाकिस्तान पुलिस ने मंडी बहाउद्दीन शहर में उसे पकड़ कर अदालत में पेश किया और जेल भेज दिया। पूछताछ में बादल बाबू ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। युवक ने यह भी बताया कि वो पहले भी दो बार बॉर्डर पार करने का प्रयास कर चुका था, लेकिन तीसरी बार उसे कामयाबी मिली।
