Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर की दूसरी प्राण प्रतिष्ठा शुरू, राजा राम आज अयोध्या में होंगे विराजमान

राम मंदिर में आज भगवान राम राजा के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए पूरे अयोध्या को सजाया गया है। साथ ही, मंदिर की सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jun 03, 2025 | 09:29 AM

राम मंदिर (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: राम मंदिर की दूसरी प्राण प्रतिष्ठा 3 जून को सुबह 6:30 बजे शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम 3 जून को शुरू होकर 3 जून तक चलेगा। इस दौरान भगवान राम राजा के रूप में स्थापित किए जाएंगे। इससे पहले उनके बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम बालक राम के रूप में स्थापित किए गए थे। इसकी स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।अब दूसरी प्राण प्रतिष्ठा में भगवान राम राजा के रूप में स्थापित किए जाएंगे। मंदिर के पहले तल पर राजा राम का दरबार बनाया गया है। इसमें भगवान राम, उनके अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और सेवक हनुमान होंगे।

अयोध्या में भव्य सजावट

राम मंदिर की दूसरी प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर को सुंदर रोशनी से सजाया गया है। इस समारोह में राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार, परकोटा के छह मंदिर शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती और अन्नपूर्णा, साथ में शेषावतार मंदिर, इन आठ मंदिरों में देव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

#WATCH | Ayodhya, UP | Shri Ram Janmbhoomi temple is illuminated with beautiful lights ahead of the Pran Pratishtha ceremony of Ram Darbar, scheduled for today, June 3. pic.twitter.com/nESAOsQVZm

— ANI (@ANI) June 2, 2025

रामलला के दर्शन करने के बाद राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं। समारोह में शामिल होने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में अयोध्या आ रहे हैं। इसे देखते हुए शहर की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि रामनगरी फुलप्रूफ सुरक्षा के लिहाज से परिपूर्ण है। जो भी कार्यक्रम स्थल हैं, वहां पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जो श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन करने आ रहे हैं, उनको भी कोई दिक्कत न हो, इसका भी ख्याल रखा जा रहा है।

मौलाना मदनी की छटपटाहट पर योगी का एक और पंच, मदरसों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला, शुरू होगा नया बवाल?

अयोध्या के प्रकांड पंडितों ने निकाला है मुहूर्त

22 जनवरी 2024 में हुए प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त काशी के विद्वान पंडितों ने निकाला था। लेकिन इस बार प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त के प्रकांड पंडितों ने निकाला है। इनमेंअयोध्या के प्रख्यात आचार्य पंडित प्रदीप शर्मा, आचार्य राकेश तिवारी और आचार्य रघुनाथ दास शास्त्री ने प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला है। 5 जून को गंगा दशहरा भी है। कहा जाता है कि गंगा दशहरा से ही द्वापर युग की शुरुआत होती है। इसी दिन रामेश्वरम की स्थापना भी हुई थी।

Ayodhya pran prathitha ram darbar raja ram pariwar virajman

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2025 | 09:17 AM

Topics:  

  • Ayodhya News
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ram Mandir Pran Patishtha

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत का विरोधी देश भी जपने लगा राम नाम, प्रभु राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा, देखें VIDEO

2

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, महाराष्ट्र के लड़के को पाक से आया मैसेज

3

एक पेड़ मां के नाम: अवध नगरी में सीएम योगी ने लगाया पीपल, नीम और बरगद का पौधा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.