दबंगों ने आर्मी जवान को पीटा…तो खौल उठा गांव वालों का खून, टोल प्लाजा पहुंचकर कर दिया कांड- VIDEO
Uttar Pradesh News: बीते कल यानी रविवार को मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर दबंगों ने आर्मी जवान की पिटाई कर दी। जिससे आक्रोशित भीड़ ने सोमवार को वहां पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और तोड़फोड़ की।
- Written By: अभिषेक सिंह
टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने की तोड़फोड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Meerut Toll Plaza: मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर मामूसी विवाद में भारतीय सेना के एक जवान को खंभे से बांधकर पीटने की हैरतअंगेज घटना सामने आई। जिसके वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 8 से 10 लोग सेना के जवान को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट रहे हैं। साथ ही जवान को गालियां भी दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। फिलहाल पुलिस ने 6 टोलकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर दूसरी तरफ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आस-पास के ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा।
टोल प्लाजा पहुंची आक्रोशित भीड़
जवान की पिटाई से आक्रोशित भीड़ सोमवार सुबह टोल प्लाजा पहुंच गई और जमकर तोड़फोड़ की। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर आ गए। इस दौरान ग्रामीण टोलकर्मियों और उनके बचाव में पुलिस से भी भिड़ गए। इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
School Closed: भारी बारिश के चलते कई जिलों में 12वीं तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
भारतीय सेना के जवान की पिटाई के मामले में #मेरठ के भूनी टोल पर आज सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे और टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की, बूथ तोड़ दिया, बूम उखाड़ फेंके टोल प्लाजा के गुंडों ने कल पास के गांव के एक बेकसूर सैनिक की बेरहमी से पिटाई की थी. सैनिक “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद घर आया था pic.twitter.com/zdEU3amuwg — Narendra Pratap (@hindipatrakar) August 18, 2025
जानकारी के अनुसार, सेना के जवान का नाम कपिल कवाड़ है। वह भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट से हैं। बताया गया कि वह छुट्टी पर अपने घर मेरठ आए थे। छुट्टी बिताने के बाद, वह मेरठ से दिल्ली एयरपोर्ट अपनी श्रीनगर पोस्ट पर लौटने के लिए जा रहे थे। कपिल का चचेरा भाई भी कार में उनके साथ था। इस दौरान वह भूनी टोल बूथ पर पहुंचे। लेकिन टोल पर काफी लंबी कतारें लगी हुई थीं।
विवाद की असली वजह क्या है?
कपिल के भाई के अनुसार, कपिल ने अपना आर्मी कार्ड दिखाया और खुद को स्थानीय निवासी और सेना का जवान बताया। उसने बताया कि उसे दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी है, इसलिए उसे जाने दिया जाए। लेकिन टोल कर्मचारियों ने फिर से टोल मांगा। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बिगड़े बोल, बाबा रामदेव को लेकर दिया विवादित बयान- VIDEO
विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। वायरल वीडियो के अनुसार, टोल कर्मचारी कपिल को लाठियों से पीट रहे थे। इसी बीच, कुछ हमलावरों ने कपिल को एक खंभे से बांध दिया। उन्होंने जवान के हाथ पीछे खींच लिए और उनमें से एक ने गाली-गलौज करते हुए जवान की पिटाई कर दी।
दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई
जवान पर हमले के बाद, दोनों पक्षों ने सरूरपुर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जवान कपिल का आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने उसका कार्ड छीन लिया और उसे बुरी तरह पीटा। वहीं, टोल कर्मचारियों का आरोप है कि सिपाही ने पहले उन पर हमला किया। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस वीडियो और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
