‘मैं बेटी पाकिस्तान की…बहू हिन्दुस्तान की’, सीमा हैदर ने की पीएम मोदी-सीएम योगी से बड़ी अपील

पाकिस्तान जाने के नाम से डरी सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से बड़ी अपील की है। सीमा ने कहा कि वो बेटी भले ही पाकिस्तान की है लेकिन बहू वो भारत की है। सीमा को वापस जाना पड़ सकता है पाकिस्तान।
‘मैं बेटी पाकिस्तान की… बहू हिन्दुस्तान की’, सीमा हैदर ने की पीएम मोदी-सीएम योगी से बड़ी अपील 
सीमा हैदर (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया)
Updated on

नोएडा: पहलगाम हमले बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों भारत छोड़ने का आदेश था। इसे लेकर अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाई है। 

सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा है कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है। ऐसे में उन्हें पाकिस्तान ने भेजा जाए और भारत में ही रहने दिया जाए।

अवैध रूप से भारत आई थी सीमा 

सीमा हैदर मई 2023 में अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भागकर अवैध रूप से भारत आई थी। भारत आने के बाद से ही सीमा गौतमबुद्ध नगर जिले में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रह रही है। दोनों ने 2023 में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की थी। सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है।  सीमा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा किया। जिसमें वो एक व्यक्ति के पूछने पर कहती हैं कि वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है और प्रधानमंत्री मोदी और योगी जी से गुहार लगाती हूं कि मैं इनकी शरण में हूं, मैं इनकी अमानत हूं, बेटी पाकिस्तान की थी लेकिन बहू भारत की हूं। मुझे यहां रहने दिया जाए।

मार्च में बेटी को दिया था जन्म 

2023 में सचिन मीणा से शादी करने के बाद से ही सीमा ग्रेटर नोएडा में अपने ससुराल में ही रह रही हैं। इस साल मार्च में सीमा हैदर में एक बेटी को जन्म दिया है। सीमा की नागरिकता का मामला अभी अदालत में है। जिस पर अदालत का फैसला आना अभी बाकी है। लेकिन अगर सरकार के आदेश के बाद सीमा को भारत छोड़कर जाना पड़ा तो उनकी मुसीबतें बढ़ सकती है।

दरअसल भारत आने के बाद से ही सीमा लगातार अपने सोशल मीडिया वीडियो में पाकिस्तान के खिलाफ बोलती रही है। ऐसे में सीमा को वापस पाकिस्तान जाना पड़ता है तो उसकी सुरक्षा को लेकर बड़े मसले खड़े हो सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com