- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- All Primary Health Centers Of Up Will Be Connected With Kgmu And Sgpgi Cm Yogi
KGMU और SGPGI के साथ कनेक्ट होंगे यूपी के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: सीएम योगी
- Written By: अमन दुबे

File Photo
वाराणसी : यूपी के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Center) (पीएचसी) बहुत शीघ्र टेली कंसल्टेंसी (Tele Consultancy) और टेली मेडिसिन (Tele Medicine) जैसी सुविधाओं से लैस होंगे। इसके तहत प्रदेश के 4600 से अधिक पीएचसी को राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज (Medical College), जिला अस्पताल (District Hospital) के साथ ही एसजीपीजीआई (SGPGI) और केजीएमयू (KGMU) से जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष रूप से ट्रेंड भी किया जाएगा। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर दो दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। सम्मेलन के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने यहां देश के 22 राज्यों से आए स्वास्थ्य अधिकारियों और पांच राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री और 900 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को संबोधित किया।
ये कार्यशाला स्वास्थ्य के क्षेत्र में नया संदेश देगी
मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सब बाबा विश्वनाथ की पावन धरा पर दो दिनों से कम्यूनिटी हेल्थ पर मंथन करने जुटे हैं। काशी भगवान शिव की नगरी है और शिव का अर्थ कल्याण होता है। काशी भगवान धनवंतरी की जन्मभूमि भी है। इसके साथ ही दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये कर्मभूमि है। काशी में स्वास्थ्य को लेकर इस प्रकार की कार्यशाला हम सबको नया संदेश देगी।
जनपद वाराणसी में आयोजित 'यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे-2022' कार्यक्रम में… https://t.co/gvBEErpNp8 — Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) December 11, 2022
भारत ने मत-मजहब की नहीं सबके सुख और स्वास्थ्य की कामना की है
मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के थीम वाक्य ”टू बिल्ड द वर्ल्ड, वी वांट हेल्दी फ्यूचर फॉर ऑल” को भारतीय भावना ”सर्वे भवंतु सुखिना, सर्वे संतु निरामया” के साथ जोड़ते हुए कहा कि भारत ने जाति, मत मजहब की बात नहीं की, पूरी दुनिया में सबसे सुख और आरोग्यता की कामना की। विश्व योग दिवस इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। भारत के योग के साथ दुनिया के 200 देश जुड़ चुके हैं। भारत को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के बड़े हब के रूप में देखा जा रहा है, हमें भी इसे हाथों हाथ लेना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
स्वास्थ्य सेवाओं को टेक्नोलॉजी से जोड़ने पर दिया बल
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को टेक्नोलॉजी से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही हर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को टेली कंसलटेशन की सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। साथ ही टेली मेडिसिन के लिए हम सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगा रहे हैं। बहुत जल्द प्रदेश के 4600 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एटीएम के साथ जुड़ेंगे यहां 60 प्रकार की बीमारियों की जांच की सुविधा एक ही सेंटर पर उपलब्ध होगी। इसके लिए पैरा मेडिकल स्टाफ को समुचित ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी।
सही समय पर सही निर्णय लेने से कोरोना काल में बढ़ा भारत का मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण बात होती है, समय पर सही निर्णय लेना। इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान हम सबने देखा कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही समय पर सही निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तब भारत का हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर उतना मजबूत नहीं था, जितना दुनिया के कई विकसित देशों में था, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री द्वारा समय पर आवश्यक्ता के अनुरूप निर्णय लेने के सामर्थ्य को दुनिया के लिए एक मॉडल बना दिया। कोरोना काल में कई देशों की सत्ता चरमरा गई। मगर भारत में 140 करोड़ की आबादी ने पीएम के एक एक आदेश को मंत्र मानकर पालन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी लहर के दौरान जब कोरोना ने विकरालता दिखाई। उससे पहले ही पीएम ने ”जहां बीमार, वहीं उपचार” का मंत्र दिया। ऐसे समय में ही हमें कम्युनिटी हेल्थ अफसरों की उपयोगिता और उनकी ताकत का अहसास हुआ। यूपी में हम लोगों ने उस वक्त 72 हजार टीमें बनायी। हर टीम में 10 से 15 लोगों को रखा गया, इसमें एएनएम, आशा बहुएं, जनप्रतिनिधि और अफसर एक साथ जुड़कर अभियान के रूप में कार्य किया। इसका परिणाम ये हुआ कि भारत ने कोविड प्रबंधन का बेहतरीन मॉडल दुनिया को दिया। दुनिया के हर मंच ने इसकी सराहना की। डब्ल्यू एच ओ ने इसकी सराहना की। इसके साथ ही भारत कोविड काल में दुनिया में सबसे तेज गति से उबरा है। ये सब संभव हुआ समय से सही निर्णय लेने और टीम वर्क के कारण।
बाबा श्री विश्वनाथ की पावन नगरी काशी में आयोजित दो दिवसीय 'यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे-2022' कार्यक्रम में आज मा. केंद्रीय मंत्री श्री @mansukhmandviya जी के साथ सम्मिलित हुआ। उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार डबल इंजन की भाजपा सरकार का ध्येय है। pic.twitter.com/1t2hYZZIsz — Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) December 11, 2022
स्वास्थ्य प्रणाली के चार स्तंभों का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, को स्वास्थ्य प्रणाली के चार मजबूत स्तंभ बताया। मुख्यमंत्री ने देशभर से आये स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर सप्ताह रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। जहां केंद्र और राज्य की स्वास्थ्य स्कीमों की जानकारी लोगों को दी जाती है। प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर हफ्ते हमारे चिकित्सक 3 से 5 लाख मरीजों को देखते हैं।
अंतरविभागीय समन्वय से समाप्ति के कगार पर पहुंचा इन्सेफलाइटिस
मुख्यमंत्री ने इन्सेफलाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लगभग 38 जनपद में आधी सदी तक इस बीमारी ने यहां के मासूमों को असमय काल का ग्रास बनाया। 40 वर्ष में 50 हजार से ज्यादा बच्चें की मौत हुई। जापान में 1905 में इसका वैक्सीन बना दिया था। मगर भारत में इसकी वैक्सीन आने में 100 वर्ष लगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अंतरविभागीय समन्वय स्थापित करके इस बीमारी को 95 प्रतिशत तक काबू पा लिया है और अब सरकार इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है।
सम्मेलन में 22 राज्यों के प्रतिनिधि पहुंचे। इनमें आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादरा नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, और तेलंगाना के स्वास्थ्य अधिकारियों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सम्मानित किया।
All primary health centers of up will be connected with kgmu and sgpgi cm yogi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तारिक रहमान का शपथ ग्रहण: भारत-पाक समेत 13 देशों को न्योता, बांग्लादेश में होगी नई शुरुआत
Feb 15, 2026 | 08:15 AMआखिर क्यों श्मशान की भस्म लगाकर मां पार्वती को ब्याहने पहुंचे थे महादेव? जानें इसके पीछे की अनसुनी कथा
Feb 15, 2026 | 08:12 AMहर्षवर्धन सपकाल के टीपू सुल्तान वाले बयान से बढ़ा विवाद, सीएम देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार
Feb 15, 2026 | 08:03 AMसुप्रीम कोर्ट में नफरती भाषण पर आज सुनवाई, हिमंत सरमा, योगी आदित्यनाथ, पुष्कर धामी पर हेट स्पीच के आरोप
Feb 15, 2026 | 08:01 AMसंभाजीनगर में नदी सीमांकन अभियान तेज, खाम-सुखना नदियों की बाढ़ रेखा तय होगी; अतिक्रमण पर लगेगी लगाम
Feb 15, 2026 | 07:59 AMBNP सांसदों का वादा: सनातनी वोटरों के प्यार से मिली जीत, निडर होकर करें पूजा-पाठ
Feb 15, 2026 | 07:58 AMसावधान! केंद्रीय मंत्री का PA बनकर करोड़ों की ठगी, 5 लोगों को बनाया बेवकूफ, ऐसे बनाया शिकार
Feb 15, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM
खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम
Feb 14, 2026 | 02:08 PM
संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM














