Aligarh: लूट का माल मांगने पहुंचे पिता-पुत्र पर छह दबंगों ने किया हमला, कारोबारी अस्पताल में भर्ती

Aligarh Crime News: अलीगढ़ के एटा चुंगी चौराहे पर स्कूटी-बाइक टक्कर के बाद कपड़ा कारोबारी के बेटे से 45 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामलें की जांच शुरू कर दी है
Aligarh Robbery Case: Businessman Son Allegedly Robbed of ₹45,000 and Gold Chain
पीड़ित कारोबारी(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Aligarh Robbery Case: अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के एटा चुंगी चौराहे पर एक कपड़ा कारोबारी के बेटे से 45 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूटी से बाइक टकराने के बाद विवाद में दबंगों ने कारोबारी के बेटे के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये तथा गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने अपने पिता को फोन कर जानकारी दी।

पिता के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों लूटे गए रुपये और चेन वापस मांगने आरोपियों के बताए स्थान पर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद छह लोगों ने पिता-पुत्र पर दोबारा हमला कर दिया। मारपीट में कारोबारी के बेटे की हालत गंभीर बताई गई है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांधी पार्क थाने में दर्ज कराया मुकदमे

कपड़ा कारोबारी सुधीर वार्ष्णेय की ओर से गांधी पार्क थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, उनका बेटा देव वार्ष्णेय कारोबार से संबंधित भुगतान के लिए 60 हजार रुपये लेकर निकला था। उसे अलग-अलग बैंकों में रकम जमा करनी थी। देव ने थाना गांधी पार्क के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक में 15 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद बाकी 45 हजार रुपये पीएनबी की नौरंगाबाद शाखा में जमा करने के लिए वह बाइक से जा रहा था।

Aligarh Robbery Case: Businessman Son Allegedly Robbed of ₹45,000 and Gold Chain
Vrindavan: यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में समाया युवक; देर शाम तक नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटे गोताखोर

आरोप है कि एटा चुंगी चौराहे पर उसकी बाइक एक स्कूटी से टकरा गई। इसके बाद स्कूटी सवार लोगों ने देव के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये और गले में पहनी सोने की चेन लूट ली गई। घटना के बाद देव ने फोन पर अपने पिता को पूरी जानकारी दी।

छह लोगों ने पिता-पुत्र पर किया हमला

सुधीर वार्ष्णेय बेटे के बताए स्थान पर पहुंचे और लूटे गए रुपये व चेन वापस मांगने का प्रयास किया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद छह लोगों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल देव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। चौराहे पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई घटना को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com