Aligarh News: JN मेडिकल कॉलेज में इलाज में देरी पर बवाल, डॉक्टर-तीमारदार में चले लात-घूंसे; Video वायरल

Aligarh JN Medical College Fight Video: अलीगढ़ के JN मेडिकल कॉलेज में फिर से बवाल हुआ है। मरीज का देरी से उपचार करने को लेकर विवाद शुरू हुआ मारपीट में तब्दील हो गया।
JN Medical College Emergency Doctors Brawl
अलीगढ़ के JN मेडिकल कॉलेज में मारपीटसोर्स- नवभारत लाइव
Published on
Updated on

JN Medical College Emergency Doctors Brawl: अलीगढ़ में जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर और मरीज के तीमारदारों के बीच हुई मारपीट का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।

देरी से उपचार करने पर शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार की है और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हुई। जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात को कुछ लोग मरीज को लेकर JN मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे, जहां मरीज को देखने में देरी हुई। मरीज का देरी से उपचार करने को लेकर विवाद शुरू हुआ जो मारपीट में तब्दील हो गया। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

वायरल वीडियो में इमरजेंसी परिसर के भीतर कुछ लोगों के बीच हाथापाई होती दिखाई देती है। मौके पर मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करते नजर आते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और इमरजेंसी में डॉक्टरों तथा तीमारदारों के बीच होने वाले विवाद को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

पहले भी आ चुकी हैं मारपीट की घटनाएं

जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच विवाद का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इमरजेंसी में विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मई 2026 में महिला डॉक्टर से मारपीट के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल की थी। वहीं जून 2025 में इलाज में देरी को लेकर हुए विवाद के बाद डॉक्टरों, तीमारदारों और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच हंगामे का मामला सामने आया था। उस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने कार्रवाई की थी।

JN Medical College Emergency Doctors Brawl
Aligarh: डक पॉइंट पर जुटे सैकड़ों छात्र, यासिर फहद बोले- चुनाव की तारीख लेकर उठूंगा या मेरी डेड बॉडी उठेगी..

फिलहाल बुधवार की ताजा घटना में मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, किसी को चोट आई या नहीं और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com