वोट चोरी’ की चिंगारी बनेगी शोला! अखिलेश बोले- भारत में भी होगा नेपाल जैसा हाल, आएगा सियासी भूचाल?
UP Politics: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर पड़ोसी देश नेपाल का उदाहरण देते हुए कहा कि हो सकता है। पड़ोसी देश की तरह यहां भी जनता सड़कों पर उतर जाए।
- Written By: Saurabh Pal
अखिलेश यादव (फोटो- नवभारत डिजाइन)
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो पड़ोस में जनता करती दिख रही है, हो सकता है कि वह यहां भी करती दिखाई देगी। पूर्व मुख्यमंत्री का इशारा नेपाल की तरफ था, जहां जेनरेशन-z ने सोशल मीडिया बैन और देश व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हिंसक आंदोलन छेड़ दिया। आंदोलनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट से लेकर संसद तक को आग के हवाले कर दिया। पीएम को इस्तीफा देकर भागना पड़ा है।
अखिलेश यादव ने दो टूक कहा कि अयोध्या विधानसभा उपचुनाव में भजापा की जीत के पीछे धांधली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या के चुनाव में 5 हजार लोग बाहर से आए। यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी है कि वोट चोरी न हो। पूरा देश जानता है कि रिवाल्वर निकाल कर वोट डाला गया था।
‘नेपाल जैसा होगा हाल!’
समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा सुप्रीमो काफी अक्रामक दिखाई दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग पर आरोपों की बौछार की। पूर्व सीएम ने कहा कि कुंदरकी में 77 प्रतिशत मतदान हुए। अयोध्या में 5 हजार लोग बाहर से आए। यहां वोट की डकैती हो रही है। हो सकता है कि नेपाल की तरह यहां भी जनता सड़कों पर दिखाई दे।
सम्बंधित ख़बरें
BJP से मोहभंग…अखिलेश की ‘साइकिल’ पर सवार होंगे बृजभूषण शरण सिंह? 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
‘2027 में BJP का चेहरा नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ’, सपा प्रमुख अखिलेश का बड़ा दावा; यूपी में सियासी हलचल तेज
आपका समय खत्म हुआ! अखिलेश यादव का CM योगी आदित्यनाथ पर सबसे बड़ा हमला, 2027 को लेकर कर दी भविष्यवाणी
हरदोई केस पर भड़के अखिलेश यादव, 112 सिस्टम पर उठाए बड़े सवाल, बोले- कैसे कहा कि बेटी संतुष्ट है?
सिख समुदाय के नेताओं ने दिया सपा को समर्थन
वहीं सपा कार्यालय में आज सिख समुदाय के एक डेलिगेशन ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव सिखी पग में नजर आए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। हमारी मांग है कि नुकसान की पूरी भरपाई की जाए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं को मंजूरी देते समय पर्यावरण का ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग में 60 प्रतिशत कमीशन चल रहा है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी का एक पंजाबी में गाना रिलीज किया गया। अखिलेश यादव ने कहा इसे चुनाव के समय बजाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर सिख समुदाय का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नेता जी ने भी सिख समुदाय एक कैबिनेट मंत्री बनाया था।
ये भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन रीलबाजों से परेशान, अब नियम तोड़ने पर होगा एक्शन…आदेश जारी
‘एक बात साफ है- 2027 में आ रही है सपा’
उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि एक बात स्पष्ट है, 2027 में समाजवादी पार्टी सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार से अब कोई उम्मीद नहीं है। योगी सरकार में अंदरूनी लड़ाई चल रही है, भ्रष्टाचार पीक पर है। स्मार्ट सिटी में लखनऊ को तीन नंबर पहुंचाने वाली एजेंसी पर FIR होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जाएगी, तभी प्रदेश में क्राइम कंट्रोल होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य में किडनैपिंग बढ़ी है। जनता त्रस्त है। 2027 में सरकार आएगी। हम लोग मिलकर सरकार बनाएंगे।
