‘ब्राह्मण समाज का अपमान हो रहा है…’, CM योगी पर आरोप लगाते हुए यह क्या कह गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
Ajay Rai On BJP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्हों कहा कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने जंगलराज कायम कर दिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
अजय राय (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ajay rai Question UP Government: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में यहां जंगलराज स्थापित हो गया है। लखनऊ में मीडिया एजेंसी से बातचीत में यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर ये चल रहा है। ये कोई गोरखपुर की घटना नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि गोरखपुर मुख्यमंत्री का गृह जनपद है, जहां ये रोज जाते हैं। प्रतिदिन, हफ्ते में दो-तीन बार जाते हैं, वहां जाकर बड़ी-बड़ी बात करते हैं और गोरखपुर में हत्या कर दी गई, दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। मॉर्निंग वॉक के समय हत्या हुई है। ठीक ऐसी ही घटना जौनपुर में भी आज हुई है।
पूरी तरह से जंगलराज कायम कर दिया है- अजय राय
अजय राय ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालना अब योगी आदित्यनाथ के बस की बात नहीं है। इन्होंने पूरी तरीके से जंगलराज कायम कर दिया है। जिससे आज आम आदमी भयभीत है, डरा हुआ है। अजय राय का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पारा हाई है।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
चैंबर तोड़ा तो लटक जाऊंगा, ठाकुर की जुबान है, लखनऊ में बुलडोजर एक्शन के बीच वकील ने लपेटा फंदा, मचा हड़कंप
हैंडपंप पर पानी पिया तो दलित बाप-बेटे से चटवाया थूक, जूते में पिलाया पानी! निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटा
आजमगढ़: Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रेलर में घुसी कार; एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
Lucknow, Uttar Pradesh: Congress State President Ajay Rai on SP chief Akhilesh Yadav raising questions about the murder of a councilor’s representative in Gorakhpur says, “This is happening across the state. This is not just a Gorakhpur incident. Gorakhpur is the CM’s home… pic.twitter.com/yfWgPSijN2 — IANS (@ians_india) March 17, 2026
एसआई परीक्षा विवाद पर क्या कहा?
यूपी एसआई परीक्षा विवाद पर अजय राय ने कहा कि मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील करूंगा कि वे सर्वजात की बात करते हैं, लेकिन लगातार ब्राह्मण समाज का अपमान हो रहा है। तुरंत एसआई की परीक्षा निरस्त की जाए और जिसने भी यह प्रश्न पत्र बनाया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
संघ भाईचारा खराब करता है- अजय राय
एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए अजय राय ने कहा कि पूरे देश और दुनिया में जहां भी संघ काम करता है। वह आपस में भाईचारा खराब करता है और 2014 से जब से ये भाजपा की सरकार आई है। आप देखिए लगातार ये प्रकरण बढ़ता चला गया। आपसी भाईचारा पूरी तरीके से खत्म हो चुका है और संघ ने आपस में तनाव पैदा कर दिया है। संघ को प्रतिबंधित करना चाहिए। पूरे दुनिया में प्रतिबंधित करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, सस्पेंड किए गए 3 बागी विधायक; जानें क्या है पूरा मामला
बिहार के राज्यसभा चुनाव पर क्या कहा?
बिहार के राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली हार पर अजय राय ने कहा कि सत्तापक्ष पूरी तरह से धनबल का इस्तेमाल कर रहा है, जिसकी वजह से यह सभी चुनाव को प्रभावित करते हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पैसे बांटते हैं। निश्चित तौर पर जनता यह सारी चीजें समझ चुकी है। इसका जवाब भाजपा को पांच राज्यों के चुनाव में जनता देगी।
एजेंसी इनपुट के साथ
