आगरा में 240 जापानी डेलिगेट्स का जमावड़ा, ताजमहल निहारा, अब लखनऊ में सीएम योगी के साथ राउंड टेबल मीटिंग

UP Japan Investment Meet: जापान के यामानाशी के गवर्नर संग 240 सदस्यीय दल आगरा के ताजमहल का दीदार किया। दल का लखनऊ में सीएम योगी के साथ हाईलेवल इन्वेस्टमेंट मीटिंग प्रस्तावित है।
Japanese Investor Delegation Agra Visit
ताजमहल में जापानी प्रतिनिधिमंडलसोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Japanese Investor Delegation Agra Visit: जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर के नेतृत्व में 240 सदस्यीय उच्चस्तरीय जापानी निवेशक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को आगरा पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में जापान के उद्योगपति और प्रमुख निवेशक भी शामिल हैं।

आगरा आगमन पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जापानी मेहमानों की अगवानी की। प्रतिनिधिमंडल का ब्रज संस्कृति पर आधारित पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

ताजमहल पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल

आगरा पहुंचने के बाद जापानी प्रतिनिधिमंडल ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस में दोपहर का भोजन किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिनिधिमंडल ताजमहल पहुंचा और विश्व प्रसिद्ध स्मारक का दीदार किया।

वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। ताजमहल परिसर में प्रतिनिधिमंडल के आवागमन के लिए गाइड और गोल्फ कार्ट की भी व्यवस्था की गई।

Japanese Investor Delegation Agra Visit
ताजमहल में जापानी प्रतिनिधिमंडलसोर्स- नवभारत लाइव

लखनऊ स्थानांतरित किया गया राउंड टेबल मीटिंग

जापानी प्रतिनिधिमंडल के आगरा दौरे को उत्तर प्रदेश और जापान के बीच पर्यटन, उद्योग और निवेश संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, आगरा में प्रस्तावित जापानी निवेशकों की राउंड टेबल मीटिंग को ऐन वक्त पर लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया है।

21 अगस्त को CM योगी के साथ मीटिंग

ताजमहल के दीदार के बाद प्रतिनिधिमंडल सीधे लखनऊ रवाना होगा। 21 अगस्त को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जापानी प्रतिनिधिमंडल की विशेष यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट प्रस्तावित है। इसमें उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास, बौद्ध सर्किट पर्यटन और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। जापानी निवेशकों के आगरा दौरे से पर्यटन और औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में नए अवसरों की उम्मीद जगी है।

गलगोटियास यूनिवर्सिटी की बड़ी पहल

भारत-जापान के बीच अकादमिक, रिसर्च और वर्कफोर्स सहयोग को मजबूत करने की दिशा में गलगोटियास यूनिवर्सिटी में गुरुवार को बड़ी पहल हुई। यूनिवर्सिटी ने यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में आए 200 सदस्यीय उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया।

Japanese Investor Delegation Agra Visit
वृंदावन में दिखी खाकी की गुंडागर्दी! बीच सड़क पर बाइक की निकाली हवा, VIDEO वायरल होने पर SSP ने किया निलंबित

इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ग्लोबल करियर के अवसर बढ़ाने और ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान को गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की ग्रोथ और ग्लोबल एंगेजमेंट की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com