-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Agra »
- Upssf Conducts High Level Security Audit Of Agra Metro And District Court
आगरा में हाई अलर्ट सुरक्षा का रिव्यू: UPSSF की उच्चस्तरीय समिति ने मेट्रो और जिला न्यायालय का किया निरीक्षण
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत
Agra Metro: UPSSF की उच्चस्तरीय समिति ने आगरा मेट्रो और जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। समिति ने सुरक्षा उपकरणों, सीसीटीवी निगरानी, एसओपी और जवानों की तैनाती की समीक्षा की।

उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (सोर्स- फोटो नवभारत)
High-Level Inspection At Agra Metro: उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UPSSF) की उच्चस्तरीय समिति ने शुक्रवार को आगरा पहुंचकर शहर के दो अति संवेदनशील प्रतिष्ठानों—आगरा मेट्रो और जिला न्यायालय—की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। समिति ने सुरक्षा प्रबंधन, आधुनिक उपकरणों, मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और जवानों की तैनाती का बारीकी से मूल्यांकन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।
सबसे पहले आगरा मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण
सेनानायक डॉ. एम.पी. सिंह के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले आगरा मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, बैगेज स्कैनर, सीसीटीवी कैमरे, प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का परीक्षण किया गया। समिति ने ड्यूटी पर तैनात UPSSF जवानों से सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं, उनकी जिम्मेदारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली।
मेट्रो डिपो स्थित ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (OCC) का किया दौरा
इसके बाद समिति ने मेट्रो डिपो स्थित ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (OCC) का दौरा कर वीडियो सर्विलांस सिस्टम, कंट्रोल एवं मॉनिटरिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निगरानी प्रणाली की कार्यक्षमता का आकलन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सम्बंधित ख़बरें
Agra: यूपीटीईटी परीक्षा के बाद एमजी रोड पर ट्रैफिक सिस्टम फेल, घंटों जाम में फंसे लोग
आगरा में पत्नी की दरिंदगी: बाथरूम में दफन रहा पति; 45 दिन तक किसी को नहीं हुई भनक, खुदाई में मिला कंकाल
आगरा में कम्युनिटी डॉग्स को लेकर हिंसक विवाद; मां-बेटी पर जानलेवा हमला, एक कुत्ते की मौत
तू कौन सी पार्टी का है: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का पुराना वीडियो फिर वायरल, पुलिस से बहस बना चर्चा का विषय
यह भी पढ़ें- Agra: यूपीटीईटी परीक्षा के बाद एमजी रोड पर ट्रैफिक सिस्टम फेल, घंटों जाम में फंसे लोग
इसके उपरांत उच्चस्तरीय समिति जिला न्यायालय पहुंची, जहां न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। प्रवेश द्वारों पर चेकिंग और फ्रिस्किंग व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
न्यायालय सुरक्षा समिति वं एडीजे-01 पुष्कर उपाध्याय के साथ की बैठक
निरीक्षण के दौरान न्यायालय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं एडीजे-01 पुष्कर उपाध्याय के साथ बैठक कर न्यायालय की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी एवं अभेद्य बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। समिति ने बदलती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर सतर्कता, तकनीकी निगरानी और सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर UPSSF और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य आगरा मेट्रो और जिला न्यायालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन कर उसे और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाना रहा।
Upssf conducts high level security audit of agra metro and district court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में हाई अलर्ट सुरक्षा का रिव्यू: UPSSF की उच्चस्तरीय समिति ने मेट्रो और जिला न्यायालय का किया निरीक्षण
Jul 03, 2026 | 08:20 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मकान गिराने के नोटिस और बरामदगी पर परिवारों के गंभीर आरोप
Jul 03, 2026 | 08:14 PMAgra: यूपीटीईटी परीक्षा के बाद एमजी रोड पर ट्रैफिक सिस्टम फेल, घंटों जाम में फंसे लोग
Jul 03, 2026 | 08:09 PMगौ रक्षा को बनाएं मतदान का मुद्दा: लखीमपुर खीरी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आह्वान
Jul 03, 2026 | 07:56 PMEXCLUSIVE: “सोनम के फरार होने का डर”, राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आरोपी की जमानत पर जताई चिंता; कही बड़ी बात
Jul 03, 2026 | 07:47 PMराम मंदिर चंदा चोरी पर गरमाई सियासत: पवन खेड़ा बोले- ‘संघ का रवैया मुंह में राम, बगल में छुरी’
Jul 03, 2026 | 07:47 PMआगरा में पत्नी की दरिंदगी: बाथरूम में दफन रहा पति; 45 दिन तक किसी को नहीं हुई भनक, खुदाई में मिला कंकाल
Jul 03, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM












