NEET-NTA विवाद: राजीव शुक्ला का केंद्र पर हमला, बोले- शिक्षा मंत्री को हटाए बिना नहीं लौटेगा छात्रों का भरोसा

NEET-NTA Controversy: NEET-NTA विवाद पर राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केवल संसद में बहस नहीं, बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से ही छात्रों का भरोसा लौटेगा।
Rajeev Shukla Slams Centre Over NEET-NTA Row, Demands Strict Action Against Those Responsible
राजीव शुक्ला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Rajeev Shukla Statement On NEET-NTA Controversy: NEET-NTA विवाद को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच राज्यसभा सांसद और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब किसी एक राज्य तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरे देश में फैल चुका है और लाखों युवाओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दे रहा है।

सरकार आंदोलन की मूल मांगों पर फैसला लेने से बच रही

राजीव शुक्ला ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को देशभर से समर्थन मिल रहा है, लेकिन सरकार केवल संसद में चर्चा और बहस की बात कर रही है। उनका आरोप है कि सरकार आंदोलन की मूल मांगों पर फैसला लेने से बच रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग पर सरकार अड़ी हुई है, जबकि केवल शिक्षा सचिव को बदल देने से समस्या का समाधान नहीं होने वाला।

भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा

उन्होंने दावा किया कि नई नियुक्तियों में भी भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ रहे हैं, जिससे देश की पूरी परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राजीव शुक्ला ने कहा कि युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए सरकार को ठोस और निर्णायक कार्रवाई करनी होगी।

अपने बयान में उन्होंने राम मंदिर, शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में भ्रष्टाचार मुक्त भारत का वादा किया गया था, लेकिन आज हालात इसके उलट दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और इसका सबसे बड़ा असर युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है।

राजीव शुक्ला ने कहा कि विपक्ष की स्पष्ट मांग है कि सरकार पहले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और उसके बाद संसद में इस पूरे मामले पर विस्तृत चर्चा हो। उनका कहना है कि केवल बहस से छात्रों का भरोसा वापस नहीं आएगा, बल्कि पारदर्शी कार्रवाई ही इस संकट का समाधान है।

NEET-NTA विवाद को लेकर विपक्ष के लगातार हमलावर रुख के बीच राजीव शुक्ला का यह बयान सियासी तापमान को और बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com