गूगल बाबा मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज के मंगल प्रवेश से भक्तिमय हुई ट्रांस यमुना, दर्शनों को उमड़ा जैन समाज

Agra News: मुनिश्री के सान्निध्य में मंदिर परिसर में धर्मसभा का आयोजन हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। उनके आगमन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह व उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
Munishri Samatva Sagar Ji
मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गुदड़ी मंसूर खां से विहार कर चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे मुनिश्री ससंघ

  • भव्य अगवानी में श्रद्धालु हुए भावविभोर

  • ट्रांस यमुना कॉलोनी का वातावरण बना धर्ममय

Munishri Samatva Sagar Ji: आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय धर्म और भक्ति का माहौल बन गया, जब गूगल बाबा के नाम से विख्यात परम पूज्य मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में मंगल प्रवेश किया। मुनिश्री के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उनके स्वागत और दर्शन के लिए उमड़ पड़े। भव्य अगवानी के बीच मंदिर परिसर जैन धर्म के जयकारों से गूंज उठा।

मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने गुदड़ी मंसूर खां से विहार करते हुए ट्रांस यमुना स्थित चंद्रप्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में मंगल प्रवेश किया। श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ मुनि संघ का स्वागत किया। लंबे इंतजार के बाद मुनिश्री के दर्शन पाकर अनेक श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो गईं।

मुनिश्री के सान्निध्य में मंदिर परिसर में धर्मसभा का आयोजन हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। मुनि संघ के आगमन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन और सान्निध्य को अपने लिए सौभाग्य का अवसर बताया।

दो जैन परिवारों ने प्राप्त किया आहारचर्या का पुण्य लाभ

मुनि संघ की पावन आहारचर्या कराने का सौभाग्य श्रीमती शर्मिष्ठा जैन, धर्मपत्नी सतीश चंद्र जैन तथा श्रीमती प्रीति जैन, धर्मपत्नी विप्लव जैन (प्रचार मंत्री, श्री DJS), निवासी ई-50, ट्रांस यमुना कॉलोनी, फेज-2 को प्राप्त हुआ। दोनों परिवारों ने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मुनि संघ की आहारचर्या संपन्न कराई। इसके बाद सकल जैन समाज ने पुण्यार्जक परिवारों के धार्मिक कार्य की अनुमोदना करते हुए उनके परिवारों के सुख, समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की। मुनिश्री के मंगल आगमन से ट्रांस यमुना कॉलोनी का वातावरण देर तक धर्ममय बना रहा।

इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र जैन 'बंटी', महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, विप्लव जैन, प्रशांत जैन, संदीप जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, अंकित जैन, शेखर जैन, पंकज जैन, वैभव जैन, दिनेश बाबू जैन, कुमार मंगलम, दीपक जैन बोतल वाले, श्रीमती प्रीति जैन, खुशबू जैन (संदीप), सोनम जैन, शिप्रा जैन, तृप्ति जैन, संगीता जैन, शर्मिष्ठा जैन एवं डिंपल जैन सहित ट्रांस यमुना महिला इकाई, नवकार वधू मंडल की सदस्याएं और बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।